फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   raid on ashram of baba virendra dev in Lucknow.

लखनऊ में भी ढोंगी बाबा के आश्रम में छापेमारी, पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग गईं महिलाएं

Tue, 26 Dec 2017 06:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 26 Dec 2017 06:05 PM IST
विज्ञापन
raid on ashram of baba virendra dev in Lucknow.

कथित बाबा वीरेन्द्र देव के लखनऊ आश्रम पर भी सोमवार को पुलिस ने छापेमारी की। हालांकि छापेमारी में पुलिस को कुछ खास नहीं मिला है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आश्रम में रहने वाली चार महिलाएं ताला बंद कर जा चुकी थी।

विज्ञापन


कथित बाबा के खिलाफ हाईकोर्ट से नियुक्त टीम द्वारा दिल्ली के रोहिणी में विशेष ऑपरेशन में  41 युवतियों को मुक्त कराया गया था। इसके बाद पूरे देश में कथित बाबा के आश्रमों पर छापेमारी शुरू की गई।
विज्ञापन


इसी कड़ी में सोमवार को सीओ गाजीपुर अवनीश्वर श्रीवास्तव और इंस्पेक्टर गाजीपुर गिरजा शंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भूतनाथ मार्केट के चंद्रमा कॉम्प्लेक्स स्थित आश्रम में छापेमारी की। पुलिस को आश्रम पर ताला लगा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली की महिला के नाम पर आश्रम
इंस्पेक्टर गाजीपुर गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि श्याम मोहन अग्रवाल के चंद्रमा अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर कथित बाबा वीरेन्द्र का आश्रम चल रहा था। आश्रम की देखरेख के लिए दो बुजुर्ग और दो युवतियां यहां रहती थी।


आश्रम को दिल्ली विजय विहार निवासी रामकाली पटेल चला रही थी। स्कूल के लिए अपार्टमेंट के तीसरी मंजिल का किराएदारी एग्रीमेंट दिल्ली की रामकाली पटेल और फर्रूखाबाद के सिकतरबाद निवासी शोभना बी के नाम से है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed