फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raid in petha and vermicelli factory, 117 quintals of food items seized

Lucknow News: पेठा व सेंवई फैक्ट्री में छापा, 117 क्विंटल खाद्य सामग्री जब्त

Thu, 09 Nov 2023 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 09 Nov 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Raid in petha and vermicelli factory, 117 quintals of food items seized
सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय के नेतृत्व में एफएसडीए की कार्रवाईमैदा, सेंवई, पेठा, गुड़ चिक्की व केमिकल समेत आठ नमूने भरे गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। दीपावली पर मिलावटखोरी और घटिया खाद्य पदार्थों की बिक्री को रोकने के लिए बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सलोन में पेठा और मिलएरिया क्षेत्र में सेंवई फैक्ट्री में छापा मारा। सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय अजीत कुमार राय के नेतृत्व में टीम ने करीब 5.50 लाख रुपये कीमत का 117.86 क्विंटल मैदा, सेंवई, गुड़ चिक्की, पेठा, हाइड्रो और केमिकल जब्त कर लिया। आठ खाद्य पदार्थों के नमूने भरे गए।
मिलावटखोरों के खिलाफ शुरू हुए अभियान के दूसरे दिन बुधवार को एफएसडीए की टीम ने सलोन के अतानगर स्थित डायमंड पेठा फैक्ट्री में छापा मारा। फैक्ट्री में सीएफएसओ इंद्र बहादुर यादव व टीम ने पेठा, गुड़ की चिक्की व अन्य खाद्य पदार्थों को चेक किया तो प्रथम दृष्टया मानक दुरुस्त नहीं मिले। घटिया होने की आशंका पर कारखाने से 1,25,892 रुपये की कीमत की 25.36 क्विंटल गुड़ की चिक्की, 3.96 लाख कीमत का 88 क्विंटल पेठा, 10 हजार कीमत का एक क्विंटल हाइड्रो और 7500 रुपये कीमत का 50 किलो सेफोलाइट केमिकल जब्त कर लिया। टीम ने गुड़ चिक्की, पेठा, हाइड्रो व सेफोलाइट के छह नमूने भरे।
विज्ञापन

इसके अलावा सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय के नेतृत्व में टीम ने मिल एरिया क्षेत्र के खोर स्थित ससेंटो फूड इंडस्ट्रीज खोर में छापा मारा। जांच के बाद चार हजार रुपये कीमत की 50 किलो सेंवई और 6700 रुपये कीमत का 2.50 क्विंटल मैदा जब्त कर लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सेंवई व मैदा का नमूना भी भरा। सहायक खाद्य आयुक्त ने बताया कि बुधवार को दूसरे दिन के अभियान में 5.50 लाख कीमत की 117.86 क्विंटल खाद्य सामग्री जब्त की गई है। अभियान में छह खाद्य पदार्थों के नमूने भरे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed