फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rahul killed Komal at that place where they meet first time

Lucknow News: जहां की थी पहली मुलाकात, वहीं किया कोमल का कत्ल

Thu, 11 May 2023 01:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Rahul killed Komal at that place where they meet first time
- पुलिस की पूछताछ में राहुल ने किया खुलासा, कुकरैल के जंगल में ही पहली बार मिला था कोमल से
विज्ञापन

- फेसबुक के जरिये तीन साल पहले हुई थी दोस्ती, फिर परवान चढ़ा था प्यार

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। कोमल हत्याकांड में पुलिस की तफ्तीश में बड़ा खुलासा हुआ। कुकरैल जंगल में जिस जगह पर राहुल पहली बार कोमल से मिला था, उसी जगह पर उसको मौत के घाट उतारा। उधर, पुलिस ने बुधवार को डॉक्टरों के पैनल से कोमल के शव का पोस्टमार्टम कराया। डीएनए सैंपल भी सुरक्षित किया गया है। चूंकि पांच दिन तक शव जंगल में पड़ा रहा था लिहाजा पूरी तरह से सड़ चुका था।
पुराना महानगर घोसियाना मोहल्ला निवासी कोमल कश्यप की चार मई को मूलरूप से रायबरेली निवासी राहुल कुमार से शादी थी। उसी दिन सुबह कोमल ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर घर से निकली और लापता हो गई थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जब जांच की तो मंगलवार को उसके मंगेतर राहुल को पकड़ा। राहुल की निशानदेही पर कुकरैल के जंगल से शव बरामद किया था। बुधवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने राहुल को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। पूछताछ में राहुल ने बताया कि तीन साल पहले फेसबुक के जरिये कोमल से दोस्ती हुई थी। कुछ महीने बाद दोस्ती प्यार में बदल गई थी। पहली बार वह कोमल से कुकरैल के जंगल में ही मिला था। लगभग उसी जगह पर, जहां पर उसको मौत के घाट उतारा।
विज्ञापन

मुझे अफसोस नहीं, जो होना था हो गया
राहुल ने बताया कि वह कोमल के साथ रिलेशनशिप में था, लेकिन शादी नहीं करना चाहता था। जब उसने रिलेशनशिप के बारे में घरवालों को बताया था तो वह भी शादी के लिए राजी नहीं हुए थे। इसलिए उसी दिन ठान लिया था कि उससे शादी नहीं करेंगे। पर, कोमल व उसके परिवार वाले दबाव बनाते रहे। इस कारण वह तैयार हो गया। हालांकि इस बारे में उसने अपने घरवालों को नहीं बताया था। वारदात के बाद भी परिजन राहुल से मिलने नहीं पहुंचे। राहुल ने पुलिस से कहा कि उसको कोई अफसोस नहीं, जो होना था वह हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बार पहले भी मारने की रची थी साजिश
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि राहुल कुछ दिन पहले भी कोमल को लेकर कुकरैल गया था। तब भी वह उसको मारने के इरादे से ले गया था। जब वह वहां पहुंचा था तब कुछ लोग वहां से गुजरे थे। उनकी नजर दोनों पर पड़ गई थी। इसलिए वह डर गया था। उस दिन वारदात को अंजाम नहीं दिया था।

मुझे अनहोनी की आशंका थी
कोमल की हत्या से परिजन बेहाल हो गए हैं। उनकी मां ने कहा कि चार तारीख की सुबह जब कोमल घर से जा रही थी तो मैंने उससे कहा था कि कंगन बंध चुका है। इसके बाद शादी तक घर से बाहर नहीं जाया जाता, लेकिन कोमल नहीं मानी थी। तब मुझे अनहोनी की आशंका थी। जब वह नहीं लौटी थी तो गलत होने का अहसास हो गया था। वही हुआ भी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed