{"_id":"6727e8e73c0443652f053b84","slug":"rahul-gandhi-will-attend-dishas-meeting-tomorrow-raebareli-news-c-101-1-rai1002-121983-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: राहुल गांधी कल दिशा की बैठक में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: राहुल गांधी कल दिशा की बैठक में होंगे शामिल
Mon, 04 Nov 2024 02:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 04 Nov 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। सांसद राहुल गांधी पांच नवंबर को अपने संसदीय क्षेत्र में आएंगे। वह कलेक्ट्रेट के बचत भवन में दिशा की बैठक में हिस्सा लेंगे। इसे लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है।
रविवार को प्रशासनिक अमले ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। किस तरह सांसद का काफिला शहर में आएगा और कलेक्ट्रेट में प्रवेश करेगा, इस पर प्रशासनिक अधिकारी रूट मैप बनान में लगे रहे।
पांच नवंबर को दिशा की बैठक होनी है। इसके लिए सांसद राहुल गांधी को आमंत्रण प्रशासन ने भेजा था। रविवार दोपहर को उनका कार्यक्रम शेड्यूल तैयार हो गया। पांच नवंबर को राहुल गांधी सुबह 9:30 बजे दिल्ली से विशेष विमान से फुरसतगंज के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
10:30 बजे सुबह वह फुरसतगंज एयरपोर्ट पर उतरेंगे। फिर 11 बजे फिरोज गांधी चौराहा स्थित नव निर्मित शहीद चौक का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह 11:30 से 2:30 बजे तक बचत भवन में आयोजित दिशा की बैठक में हिस्सा लेंगे। बैठक के बाद वह फुरसतगंज लौटेंगे।
सांसद के दौरे को देखते हुए रविवार को एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ, एएसपी संजीव कुमार सिन्हा और सीओ अमित कुमार ने शहर के फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज से कलेक्ट्रेट तक का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को देखा। एएसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि सांसद के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।