{"_id":"5acb7c704f1c1bf5618b6749","slug":"rahul-gandhi-tweets-over-allegations-of-rape-on-bjp-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से रेप के मामले पर राहुल गांधी ने योगी को घेरा, विधायक बोला- मैं खुद चाहता हूं कड़ी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से रेप के मामले पर राहुल गांधी ने योगी को घेरा, विधायक बोला- मैं खुद चाहता हूं कड़ी जांच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 10 Apr 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी व कुलदीप सिंह सेंगर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर लगे रेप के आरोप और रेप पीड़िता के पिता की पुलिस कस्टडी में मौत मामले पर सवाल उठाए हैं और योगी सरकार को घेरने की कोशिश की। उन्होंने ट्वीट किया है कि 'बेटी बचाओ-खुद मारे जाओ।'
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट में आगे लिखा, 'एक युवती भाजपा MLA पर बलात्कार का आरोप लगाती है| MLA को गिरफ्तार करने के बजाय पुलिस युवती के पिता को हिरासत में ले लेती है| उसके तुरंत बाद पुलिस कस्टडी में उनकी मृत्यु हो जाती है|वहीँ आरोपी भाजपा विधायक अभी भी खुले घूम रहे हैं|'
विज्ञापन
आपको बता दें कि रविवार को भाजपा विधायक पर रेप का आरोप लगाते हुए रेप पीड़िता ने सीएम आवास के सामने आत्मदाह करने की कोशिश की थी। वहीं, युवती के पिता की रविवार रात पुलिस हिरासत में मौत हो गई। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मामले को शर्मनाक बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफे की मांग की है।
विज्ञापन
इस मामले में आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और मीडिया से बातचीत में कहा कि ये मेरे खिलाफ साजिश है। मैं खुद चाहता हूं कि इस मामले पर उच्चस्तरीय जांच हो और जो भी अपराधी है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
घटना पर सफाई देते हुए यूपी डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि मामले की जांच टीम कर रही है। जो भी आरोपी होंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं जेल अथॉरिटी से भी युवती के पिता की मौत पर पूछताछ की जाएगी।