{"_id":"68f1dca3fb6114b19806eb10","slug":"rahul-gandhi-met-hari-om-s-family-in-fatehpur-and-said-the-government-should-give-them-justice-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: फतेहपुर में हरिओम के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- सरकार इन्हें न्याय दे, परिवार के लोग बीमार हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फतेहपुर में हरिओम के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- सरकार इन्हें न्याय दे, परिवार के लोग बीमार हैं
Fri, 17 Oct 2025 11:36 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 17 Oct 2025 11:36 AM IST
सार
रायबरेली में हरिओम की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार को नेता विपक्ष राहुल गांधी ने उनके परिजनों से मुलाकात की और कहा कि सरकार दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे और परिवार को न्याय दे।
विज्ञापन
हरिओम के परिजनों से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हरिओम हत्याकांड में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने फतेहपुर पहुंच कर परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। इससे पहले उनके खिलाफ गांव की दीवारों पर पोस्टर चस्पा करते दिख। हरिओम वाल्मीकि की रायबरेली में गत एक अक्तूबर की रात को पीट पीट हत्या कर दी थी। इस मामले में कांग्रेस शुरुआत से ही हमलावर रही।
विज्ञापन
सांसद राहुल गांधी ने चार अक्तूबर के हरिओम के पिता गंगादीन और भाई शिवओम से बात की थी। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भी परिवार से मुलाकात की थी। मामले में राजनीति गर्म हुई तो प्रदेश सरकार ने समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण और खादी ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान को हरिओम की पत्नी संगीता और बेटी अन्नया से मिलने के लिए भेजा।
विज्ञापन
इस दौरान दोनों मंत्रियों ने सहायता राशि दी। सरकार की तरफ से हरिओम के पिता गंगादीन को भी सहायता राशि दी गई। वहीं इस मामले में रायबरेली पुलिस ने इस मामले में अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को सांसद राहुल गांधी हरिओम के पिता और परिवार के अन्य सदस्यों से मिलने से किए फतेहपुर पहुंचे। शुरूआत में प्रशासन की तरफ से कुछ रोक लगाई गई। बाद में सांसद परिवार के सदस्यों से मिले। इस दौरान दीवार पर पोस्टर चस्पा दिखे। परिजनों से मिलने के बाद राहुल गांधी ने प्रदेश सरकार से अपील की इस मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और उनके परिवार का सम्मान किया जाए। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा सरकार दलितों का सम्मान करे, परिवार के लोग बीमार हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन