फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rahul gandhi is facing mistakes of his fore fathers says BJP MP Brij Bhooshan Sharan Singh.

अपने बाप-दादा के कर्मों की सजा भुगत रहे हैं राहुल गांधी: भाजपा सांसद

Sun, 11 Oct 2020 04:08 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Sun, 11 Oct 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
Rahul gandhi is facing mistakes of his fore fathers says BJP MP Brij Bhooshan Sharan Singh.
सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : amar ujala

गोंडा जिले की तरबगंज तहसील सभागार में प्रॉपर्टी कार्ड वितरण के दौरान सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि वह अपने बाप-दादा के किए कर्मों की सजा भुगत रहे हैं।

विज्ञापन


भाजपा अपने संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को भूली भी नहीं थी कि मोदी सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए एक देश दो विधान के कानून अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया। रिकॉर्ड 36 करोड़ लोगों के जन धन खाते खुलवाए गए। अब दिल्ली से भेजा गया किसानों का पूरा पैसा मिनटों में उनके खाते में पहुंच जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में 100 में से 90 पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता था। गांव में जमीनी विवाद को खत्म करने के लिए ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए ड्रोन कैमरे के माध्यम से सर्वे कराकर अब लोगों को प्रॉपर्टी का सर्टिफिकेट दिया जा रहा है जिससे भूमि संबंधी विवाद खत्म हो जाएंगे। उन्होंने तरबगंज तहसील में बेहतर कार्य करने के लिए एसडीएम राजेश कुमार की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, क्षेत्रीय विधायक प्रेम नारायण पांडेय ने कहा कि देश में मोदी और प्रदेश में योगी ना केवल कानून का राज कायम कर रहे हैं बल्कि लोगों के हर दुख दर्द को दूर करने की कोशिश भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed