फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rahul gandhi attacks PM narendra modi in amethi.

मोदी गद्दी छोड़ें, हम छह महीने में बताएंगे रोजगार का सृजन कैसे होता है: राहुल गांधी

Wed, 04 Oct 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमेठी/रायबरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, अमेठी/रायबरेली Updated Wed, 04 Oct 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi attacks PM narendra modi in amethi.
अमेठी में राहुल गांधी - फोटो : amar ujala

करीब सात महीने बाद बुधवार को अमेठी पहुंचे राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने रोजगार देने में नाकाम रहने पर मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का भला नहीं कर सकते तो समय बर्बाद न करें। वे गद्दी छोड़ दें। हमारी सरकार आने पर हम छह महीने में यह कर दिखाएंगे कि रोजगार का सृजन कैसे किया जाता है।

विज्ञापन


राहुल गांधी कठौरा में आयोजित चौपाल में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेठी की चुनावी रैली में प्रतिवर्ष दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था। उनका वादा चुनावी जुमला निकला। उनकी ही पार्टी के एक जिम्मेदार नेता का टीवी पर चल रहा बयान इसे साबित कर रहा है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद योजनाएं बनाते हैं और उसे लागू कर देते हैं जबकि उनकी पार्टी सत्ता में थी तो किसी भी योजना बनाने से लेकर लागू करने तक में जनता की राय लेती थी। भाजपा जिस जीएसटी का विरोध कर रही थी उसी को जल्दबाजी में लागू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 14 प्रतिशत जीएसटी लागू करने की सिफारिश की थी। तब मौजूदा सरकार के नेताओं ने पूरे देश में इसका विरोध किया था। आज उन्हीं की सरकार ने 28 प्रतिशत जीएसटी लागू करके लोगों के साथ धोखा किया है।

यह कांग्रेस की जीएसटी नहीं है

rahul gandhi attacks PM narendra modi in amethi.

राहुल गांधी बोले, यह कांग्रेस की जीएसटी नहीं है। हमारी जीएसटी में एक देश, एक टैक्स की व्यवस्था होती। आज हालत यह है कि भाजपा शासित प्रदेशों में ही जीएसटी की अलग-अलग दरें लागू की गई हैं।

उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी बढ़ रही है। देश में 30 हजार युवा प्रति घंटे रोजगार की तलाश में बाहर निकलते हैं, इनमें बमुश्किल चार सौ लोगों को रोजगार मिल पाता है। मोदी चीन से मुकाबले का सपना देख रहे हैं, जबकि वहां प्रति घंटे 50 हजार लोगों को रोजगार मिलता है।

मैं भी चाहता हूं कि देश में चीन के मोबाइल न चलें, वहां के कपड़े न पहने जाएं, लेकिन इस मुकाबले के लिए अपने यहां के व्यापारियों को सहूलियतें देनी होंगी। राहुल ने कांग्रेस की उपलब्धियां भी गिनाई। साथ ही मौजूदा सरकार पर अमेठी से सौतेले व्यवहार का आरोप भी लगाया।

कहा कि अमेठी में चल रही आधा दर्जन से अधिक परियोजनाएं बंद कर दी गई हैं। इस मौके पर एमएलसी दीपक सिंह, जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र, पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी, नीलकंठ तिरोलिया, मो. नईम समेत कई नेता मौजूद रहे।

फोरलेन में किसानों को नहीं मिल रहा उचित मुआवजा

rahul gandhi attacks PM narendra modi in amethi.

राहुल ने कहा कि यहां के किसानों का आरोप है कि फोरलेन में जा रही उनकी जमीनों का उचित मुआवजा नहीं मिल रहा है। मैं इस संबंध में कुछ दिन पूर्व लखनऊ जाकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों से मिला था। अधिकारियों ने किसानों की मदद का आश्वासन दिया था। आज तक किसानों को कोई मदद नहीं मिल सकी। अगर किसानों को उचित मुआवजा मिलता तो उन्हें अपनी जमीन देने में कोई दिक्कत नहीं होती।

पत्रकार का हाल जाना
पिछले दिनों बदमाशों ने पत्रकार दिलीप कौशल को गोली मार दी थी। गोली उनके हाथ में लगी थी। अभी भी उनका इलाज चल रहा है। राहुल गांधी जगदीशपुर कस्बे में स्थित दिलीप कौशल के घर गए। उन्होंने दिलीप कौशल से घटना के संबंध में जानकारी ली। साथ ही अब तक हुई कार्रवाई के संबंध में भी जाना। यहां के बाद राहुल बगल स्थित देवी पंडाल पर गए। देवी दर्शन के बाद वे आगे को रवाना हो गए।

परिवारीजनों को ढांढस बंधाया
जामों ब्लॉक के कांग्रेस उपाध्यक्ष कपासी निवासी शिवप्रताप मिश्र का पिछले चार अगस्त को निधन हो गया था। राहुल गांधी उनके घर गए। उनकी पत्नी कौशल्या, बेटे अवनीश और पुत्रवधू सविता से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।

युवाओं से जो सम्मान मिला, उसे भूल नहीं पाऊंगा

rahul gandhi attacks PM narendra modi in amethi.

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे। तिलोई विधानसभा क्षेत्र के चिलौली गांव के निकट यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कार्यकर्ताओं ने अमेठी सांसद का स्वागत किया।

राहुल ने सभी का शुक्रिया अदा किया और कहा कि क्षेत्र के युवाओं ने उन्हें जो सम्मान दिया है, वह उसे कभी नहीं भूल पाएंगे। कुछ देर रुके और फिर राहुल अमेठी रवाना हो गए। इस मौके पर अभिषेक बाजपेयी, करुणेश अग्निहोत्री, दुर्गेश दीक्षित, दीपू शुक्ला, शमीम अहमद, शैलेंद्र, अश्वनी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed