फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rahul gandhi akhilesh road show in lucknow

अखिलेश और राहुल साथ-साथ, बोले- मौकापरस्त गठबंधन नहीं दिल का सौदा है

Sun, 29 Jan 2017 05:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 29 Jan 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi akhilesh road show in lucknow
संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में अख‌िलेश और राहुल

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अख‌िलेश यादव की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस लखनऊ के ताज होटल में हुई। इस मौके पर सपा और कांग्रेस के कई बड़े नेता भी मौजूद रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबसे पहले राहुल गांधी ने बोलना शुरू क‌िया। उन्होंने कहा क‌ि हमें साथ काम करके खुशी होगी। राहुल के बाद अख‌िलेश ने कहा क‌ि राहुल और हम ‌‌म‌िलकर देश को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

विज्ञापन


मायावती का ज‌िक्र आने पर राहुल ने कहा, मैं उनका सम्मान करता हूं उनकी ‌व‌िचारधारा से देश को खतरा नहीं है लेक‌िन बीजेपी की व‌िचारधारा से देश को खतरा है। हालांक‌ि राहुल ने ये भी कहा क‌ि बसपा ने काम नहीं क‌िया।
विज्ञापन


बीजेपी के ख‌िलाफ गठबंधन नें मायावती की पार्टी को क्यों श‌ाम‌िल नहीं क‌िया गया, इस पर अख‌िलेश ने कहा, उनका चुनाव च‌िह्न ही इतना बड़ा है, वो ज‌ितनी जगह मांगती, शायद हम और राहुल उसे न दे पाते। अखिलेश ने मजाक के लहजे में कहा क‌ि उन्हें बहुत दिनों से बुआ भी नहीं कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

यूपी बेहाल के नारे पर ये बोले अख‌िलेश

rahul gandhi akhilesh road show in lucknow
संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में अख‌िलेश और राहुल
वहीं राहुल ने अखिलेश की तारीफ की और कहा क‌ि अखिलेश की नीयत और उद्देश्य सही है। उन्होंने कहा, कोई नहीं कह सकता कि अखिलेश ने कुछ नहीं किया। राहुल ने कहा क‌ि अब हम मिलकर यूपी को आगे ले जाएंगे। अखिलेश ने भी कहा क‌ि सभी जानते हैं क‌ि सरकार ने काम किया है।

27 साल यूपी बेहाल के नारे राहुल ने कहा, कांग्रेस पार्टी का लखनऊ में एक सम्मेलन हुआ था उस सम्मेलन में मैंने कहा था क‌ि अखिलेश अच्छा काम कर रहा है, अच्छा लड़का है लेकिन उसे काम नहीं करने दिया जा रहा। अखिलेश की सोच युवा है इसील‌िए हमने अखिलेश के साथ गठबंधन किया।

राहुल ने कहा, हम गुस्से की राजनीत‌ि को रोकना चाहते हैं इसील‌िए हमने गठबंधन किया है। हम मिलकर लड़ेंगे। यहां युवाओं की सरकार आएगी।

चुनाव लड़ने के ल‌िए दोनों को कम्प्रोमाइज करना पड़ेगा लेकिन यूपी के भविष्य के ल‌िए हम कम्प्रोमाइज करेंगे। 

 

अख‌िलेश की इच्छा, म‌िले बड़ों का आशीर्वाद

rahul gandhi akhilesh road show in lucknow
अख‌िलेश यादव - फोटो : amar ujala
राहुल ने कहा, हम गुस्से की राजनीत‌ि को रोकना चाहते हैं इसील‌िए हमने गठबंधन किया है। हम मिलकर लड़ेंगे। यहां युवाओं की सरकार आएगी।

राहुल ने कहा, यूपी के लोगों को पता लगे क‌ि उत्तर प्रदेश के डीएनए में गुस्सा नहीं है, भाईचारा है, प्यार है जो भी साथ आना चाहे उसका स्वागत है। 

सोनिया और मुलायम के प्रचार करने पर अखिलेश बोले, बड़े नेताओं का आशीर्वाद मिल जाए तो हमारी जीत हो जाएगी। अखिलेश ने कहा, सर्दी, गर्मी, बरसात के बाद भी अच्छे दिन नहीं आए। अखिलेश ने कहा, कांग्रेस से गठबंधन के बाद मजबूती मिलेगी।

बीजेपी की दंगों पर टास्कफोर्स के गठन की घोषणा पर अखिलेश ने कहा क‌ि टास्कफोर्स सबसे पहले उन्हीं को पकड़ेगी।

अमेठी की सीट पर चल रही खींचतान पर राहुल ने कहा क‌ि पार्टी के अंदर की बात है जिसे हम यहां पर साझा नहीं करना चाहते। 

प्रियंका के प्रचार करने की बात पर राहुल ने कहा, प्रियंका मेरी बहन हैं और उन्होंने हमेशा मेरी मदद की है। राहुल ने कहा, मैं मायावती का सम्मान करता हूं, उनकी विचारधारा से देश को खतरा नहीं है लेकिन बीजेपी की विचारधारा से देश को खतरा है।

rahul gandhi akhilesh road show in lucknow
रोड शो के इंतजार में कांग्रेसी कार्यकर्ता
राहुल गांधी और अख‌िलेश कॉन्फ्रेंस खत्म होने के बाद रोड शो के ल‌िए न‌िकल गए। कुल यात्रा 12 किलोमीटर की होगी, जिसमें 7 किलोमीटर के सफर में दोनों ओर घनी मुस्लिम बस्तियां हैं। रोड शो के बाद जनसभा भी मुस्लिम बहुल हुसैनाबाद इलाके में हुई। 

उससे पहले संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों नेता अपनी दोस्ती का स्लोगन भी जारी करेंगे। शनिवार शाम दोनों पार्टियों की ओर से साझे कार्यक्रम का पूरा ब्योरा जारी किया गया।

राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो एक खास रणनीति के तहत राहुल गांधी और अखिलेश यादव के पहले साझे सार्वजनिक कार्यक्रम में मुस्लिम बहुल इलाकों को केंद्र में रखा गया है। 
दो बजे जीपीओ स्थित गांधी चौराहे से राहुल और अखिलेश का रोड शो शुरू हुआ। यह रोड शो मेफेयर चौराहा (हजरतगंज होते हुए) और नॉवेल्टी चौराहा (लाल बाग) होते हुए मुस्लिम बहुल कैसरबाग इलाके में पहुंचेगा। वहां से नजीराबाद रोड होते हुए अमीनाबाद झंडेवाला पार्क, फिर महिला कॉलेज, मौलवी गंज, 
रकाबगंज, नक्खास व अकबरी गेट होते हुए चौक चौराहा, कोनेश्वर चौराहा होते हुए हुसैनाबाद घंटाघर पर आएगा, जहां रोड शो जनसभा में बदल जाएगा। यहां बता दें कि कैसरबाग और उससे आगे रोड शो मुस्लिम बहुल इलाकों से ही गुजरा।

इस कार्यक्रम के माध्यम से अवाम को ‘विकास से विजय की ओर’ का संदेश दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed