फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rahgiri programme organised in lucknow

राजधानी में लगी ‘राहगीरी’ की पहली पाठशाला, लजीज व्यंजनों के साथ सेहत पर भी ध्यान

Sun, 11 Nov 2018 12:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 11 Nov 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
rahgiri programme organised in lucknow
ऱाहगीरी

लालबाग की मशहूर चाय, समोसा, बंद मक्खन और सेहतमंद नाश्ते के लजीज स्वाद के साथ खेलकूद, मनोरंजन, मस्ती के साथ सड़क सुरक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता पर ‘राहगीरी’ की पहली पाठशाला रविवार की सुबह लगी। गोमती नगर में प्रतीक स्थल चौराहे और उसके आसपास करीब तीन किमी के दायरे में देशभक्ति के गीतों के बीच योगा, बैडंमिटन, फुटबॉल के अलावा साइकिलिंग और व्यायाम करते शहरवासी नजर आएं। 

विज्ञापन

rahgiri programme organised in lucknow
कार्यक्रम में हिस्सा लेते बच्चे

सुबह साढ़े छह बजे से शुरू हुई यह पाठशाला करीब तीन घंटे तक चली। इस दौरान लोगों ने सुपरहिट फिल्म बाहुबली के पोस्टर के साथ सेल्फी लेने के साथ  कमांडो जोन भी दिखा। इसे सैल्यूट फॉर सोल्जर नाम दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

rahgiri programme organised in lucknow
बुजुर्गों ने भी आजमाया हाथ

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की ओर से यह आयोजन किया जा रहा है। शहर में पहली बार हो रहे इस आयोजन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एलडीए उपाध्यक्ष पीएन सिंह बताते हैं कि विशेष तौर पर सड़क सुरक्षा और पर्यावरण को लेकर आयोजित 'राहगीरी' के इस आयोजन में बच्चे, बूढ़े, युवा, महिला और पुरुष सभी के लिए कुछ न कुछ आयोजन किया गया है। 

विज्ञापन

rahgiri programme organised in lucknow
स्वास्थ्य का रखा गया ध्यान

सड़क सुरक्षा पर काम करने वाली तीन टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं। शहर के सभी प्रमुख प्रशासनिक अफसर और लोग भी इसका हिस्सा बने।इस दौरान आयोजन स्थल का पूरा क्षेत्र नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed