फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ragging in lucknow medical college

कानपुर के मेडिकल कॉलेज में ऐसे हो रही है खुल्लम-खुल्ला रैगिंग

Thu, 24 Sep 2015 12:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 24 Sep 2015 12:55 PM IST
विज्ञापन
ragging in lucknow medical college

एमबीबीएस फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट ‘नमस्ते डॉक्टर साहब...नमस्ते डॉक्टर साहब’ की टेर लगाते जा रहे हैं। नई छात्राएं दो चोटियां आगे करके चल रही हैं। यह खुलेआम रैगिंग जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में हो रही है।

विज्ञापन


इसे रोकने के लिए बनाई गई एंटी रैगिंग कमेटी के सदस्य न जाने कहां हैं। एंटी रैगिंग स्क्वायड की गाड़ी सुबह प्रिंसिपल ऑफिस के सामने खड़ी हो जाती है और शाम को ड्राइवर के घर चली जाती है।
विज्ञापन


सदस्य रजिस्टर में दस्तखत बनाकर गायब हो जाते हैं। ‘अमर उजाला’ ने बुधवार को कैंपस में रैगिंग होते देखी और इसे रिकॉर्ड भी कर लिया है। हैरानी की बात यह है कि उस समय एंटी रैगिंग स्क्वायड के एक सदस्य एसबीआई की शाखा के सामने मौजूद थे लेकिन उन्होंने वहां जाना भी जरूरी नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियरों को सीनियरों का आदेश है कि क्लास से लेकर हॉस्टल तक आने-जाने के दौरान सिर नीचे रखना है और तेज आवाज में ‘नमस्ते डॉक्टर साहब...नमस्ते डॉक्टर साहब’ कहते हुए चलना है। छात्राओं को आदेश है कि वह दो चोटी बनाएंगी और इसे आगे ही रखेंगी।

दोपहर के 12 बजने के साथ ही मेडिकल कॉलेज के लेक्चर थियेटर (एलटी) तीन से फर्स्ट ईयर स्टूडेंट हॉस्टल जाने को निकले। छात्र ब्वायज हॉस्टल पांच और छात्राएं गर्ल्स हॉस्टल की ओर जाने लगीं। एलटी तीन से बाहर आते ही छात्रों ने ‘नमस्ते डॉक्टर साहब...नमस्ते डॉक्टर साहब’ बोलना शुरू कर दिया।

जानें क्या कहना है एंटी रैगिंग कमेटी

ragging in lucknow medical college

तभी एक बाइक उधर से गुजरी तो छात्रों की आवाज भी तेज हो गई। हॉस्टल तक छात्र पहुंचे तो आवाज कुछ धीमी हो गई। तभी ब्वायज हॉस्टल दो से अशोभनीय शब्द गूंजे, तब तक छात्र हॉस्टल के गेट के अंदर पहुंच चुके थे लेकिन डर का आलम यह था कि उनकी आवाज इतनी तेज हो गई मानो वह नारे लगा रहे हों।

एलटी तीन से निकली छात्राओं ने बालों की चोटियों को आगे किया और सिर झुकाकर चल दीं। एंटी रैगिंग कमेटी के डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि छात्र ऐसा क्यों कर रहे हैं, यह समझ से परे है। मेरी नजर में यह रैगिंग नहीं है।

कमेटी के सदस्यों के साथ गुरुवार को बैठक कर जानकारी ली जाएगी। यदि किसी सीनियर छात्र ने कहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कमेटी के सदस्यों को छात्रों के साथ हॉस्टल तक जाने और वापस क्लास तक ले आने का आदेश है। छात्र मो. नंबर 8400331180 पर सूचना दे सकते हैं।

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. नवनीत कुमार का कहना है, कैंपस में रैगिंग होना गंभीर बात है। एंटी रैगिंग कमेटी से इस मुद्दे पर बात करूंगा। छात्रों को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। छात्र निडर होकर अपनी बात वार्डन या टीचरों को बताएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed