{"_id":"58e25794b84c84d9e6ee037b6b41cde2","slug":"ragging-at-awadh-university-girls-hostel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोंगटे खड़े कर देगी इन लड़कियों की 'मिर्ची' रैगिंग!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोंगटे खड़े कर देगी इन लड़कियों की 'मिर्ची' रैगिंग!
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
Updated Wed, 26 Nov 2014 01:46 PM IST
विज्ञापन
अवध विवि के गर्ल्स हॉस्टल में मंगलवार को रैगिंग का मामला सामने आया है। हॉस्टल में रहने वाली बीटेक की चार सीनियर छात्राओं ने एक जूनियर छात्रा को कहना न मानने पर मारापीटा और कमरे में बंदकर मिर्च पाउडर सुलगाकर उत्पीड़न किया।
विज्ञापन
छात्रा ने मामले कि शिकायत की तो विवि अधिकारियों ने पहले मामले को दबाने का प्रयास किया, बाद में आपसी विवाद बता प्रकरण को ही खारिज कर दिया। इसके बाद दोनों छात्राओं के परिवारीजनों को बुलाकर घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
अवध विवि में पीड़ित छात्रा ने बताया कि दो दिन पहले बीटेक चतुर्थ वर्ष की एक सीनियर छात्रा उनके कमरे में एक किताब मांगने आई। किताब देने के बाद उसने कल एक जगह साथ चलने को कहा।
विज्ञापन
उसने व्यस्तता बताई तो सीनियर छात्रा ने डांटा और उसके साथ अभद्रता की। इसके बाद दूसरे दिन उक्त सीनियर छात्रा अपनी तीन अन्य सहेलियों के साथ उसके कमरे में पहुंची और उसे काफी मारापीटा।
इसके साथ उसे कमरे में बंदकर मिर्च पाउडर सुलगा दिया। तीन दिनों तक उसे कमरे में बंद रखा गया।
पीड़ित छात्रा ने बताया कि उसने इसकी शिकायत सहायक अधीक्षिका व वार्डन से की तो समझौता करा मामले को दबाने का प्रयास शुरू हुआ और परिवारीजनों को सूचना दी गई।