{"_id":"673a0e01636823c9100692d1","slug":"raebareli-uncontrolled-vehicle-crushed-two-cousins-in-raebareli-both-died-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: रायबरेली में बेकाबू वाहन ने दो चचेरे भाइयों को रौंदा, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: रायबरेली में बेकाबू वाहन ने दो चचेरे भाइयों को रौंदा, दोनों की मौत
Sun, 17 Nov 2024 09:08 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 17 Nov 2024 09:08 PM IST
सार
बरात जाते समय रायबरेली रोड पर ऐहार गांव स्थित टोल प्लाजा के पास एक बेकाबू वाहन ने दो चचेरे भाइयों को रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटना में मृतक युवक।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बाइक से बरात जा रहे दो चचेरे भाइयों को रविवार की शाम बेकाबू वाहन ने रौंद दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि दोनों के शव क्षत विक्षत हो गए। मरने वालों में एक युवक सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात था। हादसे की जानकारी पर पुलिस ने पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया। मृतक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। हादसे की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों में रोना पिटना मच गया। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे मेहरबान मजरे जमुआंवा गांव निवासी राकेश कुमार पाल उर्फ झल्लू (40) और उसका चचेरा भाई रामदेव पाल (38) एक बाइक पर सवार होकर अपने रिश्तेदार की बरात में शामिल होने के लिए रायबरेली की तरफ जा रहे थे। रायबरेली रोड पर ऐहार गांव स्थित टोल प्लाजा के निकट निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे के ओवरब्रिज के नीचे कोई अज्ञात वाहन ने दोनों को रौंद दिया। पहियों की चपेट में आने के कारण दोनों का शरीर क्षत विक्षत हो गया। राहगीरों की मदद से दोनों को लहू लुहान अवस्था में एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
मृतक राकेश हसनापुर गांव में सफाई कर्मी पद पर तैनात था। उसे कोई संतान नहीं थी। उसकी मौत से पत्नी रीता के आंसू नहीं थम रहे हैं। वहीं मृतक रामदेव राजगीर का काम करता था। वर्तमान में वह अपनी ससुराल बऊरी का पुरवा मजरे में रहता था। हादसे के बाद दोनों मृतकों के परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा हुआ है। आसपास के लोगों से पूछताछ करके पता लगाया जा रहा है कि हादसा किस वाहन से हुआ। तहरीर पर केस दर्ज करके कार्रवाई होगी।
विज्ञापन