फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raebareli: Six arrested for doing fraud.

Raebareli: नौ महीने में एक करोड़ की ठगी को दिया अंजाम, छह आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप, मोबाइल बरामद

Tue, 13 Aug 2024 06:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 13 Aug 2024 06:51 PM IST
सार

आरोपियों ने बताया कि हम लोगों के टेलीग्राम व वाट्सअप पर कई ग्रुप हैं, जिसके माध्यम से हम लोग ग्राहकों को ऑनलाइन ट्रेडिंग के माध्यम से कम पैसे लगाकर अधिक पैसे कमाने का झांसा देकर उनसे रुपयों की ठगी करते हैं।

विज्ञापन
Raebareli: Six arrested for doing fraud.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी महराजगंज, कुशी नगर और चंदौली जिले के रहने वाले हैं। पुलिस की मानें तो यह सभी शहर क्षेत्र के एक मोहल्ले में बकायदा दफ्तर संचालित करके फर्जी आधार कार्ड बनाकर सिम खरीदकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। इन सभी के पास से लैपटॉप, मोबाइल, फर्जी आधार कार्ड, चेक बुकें मिली हैं। साइबर सेल प्रभारी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज करके मंगलवार को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


मिल एरिया और साइबर क्राइम थाना पुलिस को सूचना मिली कि शहर क्षेत्र के वैष्णो नगर गुदवा गदियानी के एक घर में किराए पर कमरा लेकर दफ्तर संचालित करके लोगों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाने का कार्य किया जाता है। इस सूचना पर सीओ सदर अमित सिंह, मिल एरिया थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह और साइबर सेल प्रभारी विंध्य विनय ने सोमवार की रात छापा मारकर छह आरोपियों को दबोच लिया। इसमें महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के पुरैना निवासी बृजेश जायसवाल, कुशी नगर के खड्डा थाना क्षेत्र के सोहरौना गांव निवासी अमन जायसवाल, लक्ष्मण जायसवाल, हिमांशू विश्वकर्मा, चंदौली जिले के सैय्यदराजा थाना क्षेत्र के रघुपट्टी टिलिया गांव निवासी दीपक चौहान और बिहार प्रांत के बांका जिले के कटेरिया थाना क्षेत्र के कदरागोड़ा गांव निवासी नीरज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों के पास से तीन लैपटॉप, तीन लैपटॉप चार्जर, 29 मोबाइल,16 एटीएम कार्ड, दो आधार कार्ड, छह चेक बुक, एक मल्टी प्लग बोर्ड और 2130 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


लोगों को देते थे अधिक होने का झांसा
सीओ के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हम लोगों के टेलीग्राम व वाट्सअप पर कई ग्रुप हैं, जिसके माध्यम से हम लोग ग्राहकों को ऑनलाइन ट्रेडिंग के माध्यम से कम पैसे लगाकर अधिक पैसे कमाने का झांसा देकर उनसे रुपयों की ठगी करते हैं। हम आधार कार्ड को अपने हिसाब से फोटो व नाम पता बदलकर सिम कार्ड खरीदते हैं, जिसका इस्तेमाल हम अपने कार्यों में लाभ उठाने के लिए करते हैं। आरोपियों ने यह भी बताया कि हम लोग अलग-अलग स्थानों पर सिम कार्ड खरीदते हैं तथा इन्हीं सिम कार्डों का प्रयोग करके ऑनलाइन ठगी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक एक करोड़ से ज्यादा की ठगी
पकड़े गए आरोपी करीब नौ माह से दफ्तार संचालित कर रहे थे और अब तक लोगों से एक करोड़ की ठगी कर चुके हैं। अब तक की जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि यह लोग रायबरेली के अलावा जयपुर, बिहार समेत अन्य स्थानों पर रहने वाले लोगों को ठगी का शिकार बना चुके हैं। सीओ अमित सिंह ने बताया कि विवेचना के दौरान स्पष्ट तौर से पता चल सकेगा कि इन आरोपियों की ओर से कितने लोगों का शिकार बनाया गया और उनसे कितने रुपये की ठगी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed