फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raebareli: girls shine in high school and intermediate, Ayat and Priyanshi top

CBSE Result 2025: रायबरेली में हाईस्कूल और इंटर में छात्राओं ने मारी बाजी, अरनव और प्रियांशी ने किया टॉप

Tue, 13 May 2025 07:08 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Tue, 13 May 2025 07:08 PM IST
सार

सीबीएसई की परीक्षा में रायबरेली जिले में हाईस्कूल में अरनव अविरल और इंटरमीडिएट में प्रियांशी शुक्ला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। छात्र-छात्राओं की इस सफलता पर विद्यालय में हर्ष का माहौल है।

विज्ञापन
Raebareli: girls shine in high school and intermediate, Ayat and Priyanshi top
मेधावियों को सम्मानित किया गया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया। जिले की मेरिट लिस्ट में हाई स्कूल में अरनव अविरल 98.8 फीसदी और इंटर में प्रियांशी शुक्ला ने 97.4 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया।  

विज्ञापन


ऊंचाहार के चिन्मय विद्यालय एनटीपीसी के छात्र अरनव अविरल ने हाईस्कूल में जिले में टॉप किया। वहीं इंटर में भी चिन्मय विद्यालय एनटीपीसी की छात्रा प्रिशांशी शुक्ला ने टॉप किया। दोनों परिणामों में चिन्मय विद्यालय का दबदबा रहा। वहीं स्कूल की बात की जाए तो न्यू स्टैंडर्ड ग्रुप आफ स्कूल्स के छात्र-छात्राओं ने अपना परचम फहराया।
विज्ञापन


12वीं के परीक्षा परिणाम में तैय्यबा कयूम ने 97 अंक प्राप्त कर परिवार का नाम रोशन किया है। अब्दुल अजीज ने 96.60, ऋषभ तिवारी ने 96, अब्दुल रमीज ने 93.40, विवेक सिंह ने 92.40, सूर्य प्रताप यादव ने 92.20, रिद्धिमा अग्रहरि 92, प्रिया यादव 90.80, अर्पिता यादव 90.60, अनन्या सिंह 89.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। छात्र-छात्राओं की इस सफलता पर विद्यालय में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक डॉक्टर शशिकांत शर्मा और संयुक्त प्रबंधिका डॉक्टर रश्मि शर्मा और प्रधानाचार्य शिव लखन प्रजापति ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी। लालगंज कस्बे के बक्शी मेमोरियल पब्लिक स्कूल का इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी शत-प्रतिशत रहा। परीक्षा में शानदार प्रदर्शन के चलते छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। विद्यालय की छात्रा शिखा अग्रहरि ने 95.1 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed