{"_id":"609144858ebc3e80bd09bd77","slug":"raebareli-firecrackers-were-being-left-behind-on-the-victory-of-the-village-head-the-young-man-is-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली : ग्राम प्रधान की जीत पर छोड़े जा रहे थे पटाखे, युवक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली : ग्राम प्रधान की जीत पर छोड़े जा रहे थे पटाखे, युवक गंभीर
Tue, 04 May 2021 06:26 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 04 May 2021 06:26 PM IST
सार
जगतपुर (रायबरेली) कोतवाली क्षेत्र में ग्राम प्रधान की जीत पर पटाखा दगाते समय एक युवक के हाथ में पटाखा दग गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन
आतिशबाजी
विस्तार
जगतपुर (रायबरेली) कोतवाली क्षेत्र में ग्राम प्रधान की जीत पर पटाखा दगाते समय एक युवक के हाथ में पटाखा दग गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। इस घटना के बाद प्रधान के समर्थकों में अफरातफरी मच गई। समर्थकों ने घायल युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर जनौली गांव में ग्राम प्रधान पद पर जीत मिलने के बाद प्रधान समर्थक जीत का जश्न मना रहे थे। आतिशबाजी के साथ लोग झूम रहे थे। इसी दौरान गांव के मनजीत के हाथ में गोला दग गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। गोला दगने से लोगों में हड़कंप मच गया। घायल युवक को एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। कोतवाल अजीत विद्यार्थी ने बताया कि इस प्रकार की अभी तक कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन