फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rae Bareli: 'Priyanka Gandhi said' Attack, PM's programs are set like a film

रायबरेली : प्रियंका गांधी ने बोला हमला, फिल्म की तरह सेट होते हैं पीएम के कार्यक्रम

Sun, 19 Dec 2021 07:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 19 Dec 2021 07:43 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम फिल्म की तरह सेट होते हैं। लोगों को लगता है कि प्रधानमंत्री जी बड़ेे श्लोक बोल रहे हैं लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि प्रधानमंत्री जी लिखे श्लोक पढ़ रहे हैं, यह साफ दिखता है।

विज्ञापन
Rae Bareli: 'Priyanka Gandhi said' Attack, PM's programs are set like a film
प्रियंका गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथ लेते हुए उन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम फिल्म की तरह सेट होते हैं। लोगों को लगता है कि प्रधानमंत्री जी बड़ेे श्लोक बोल रहे हैं लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि प्रधानमंत्री जी लिखे श्लोक पढ़ रहे हैं, यह साफ दिखता है।

विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि मैंने सुना है कि बड़ी मीटिंग होने जा रही है। महिलाओं के साथ प्रधानमंत्री मीटिंग करने जा रहे हैं। महिलाओं को बस से ले जाया जाएगा। महिलाओं को पीली साड़ी पहनाई जाएगी। अच्छा है कि कम से कम अपने राजनीतिक जीवन में पहली बार प्रधानमंत्री महिलाओं की आंख में आंख डालकर कह तो रहे हैं कि महिलाओं के लिए कुछ नहीं करेंगे तो वह मुझे वोट नहीं देंगी।
विज्ञापन


प्रियंका से सवाल किया गया कि आपकी यह कोशिश कामयाब होती दिख रही है तो उन्होंने कहा कि हमने तो महिलाओं को सिर्फ जागरूक किया। प्रधानमंत्री तो सिर्फ कार्यक्रमों में माताओं, बहनों या बेटियों कहते हैं। महिलाओं को गैस सिलिंडर पकड़ा दिया। पैसा दे दे दिया। इससे क्या महिलाओं का भला होगा। प्रशासन अपराधियों को बचाता है और वह महिलाओं को सशक्त बनाने की बात कहते हैं। कहते हैं कि हमने 70 साल में कुछ नहीं किया। अब वह बताएं कि उन्होंने सात साल में क्या किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबियों पर इनकम टैक्स के छापे डाले जाने के सवाल पर प्रियंका ने कहा कि यह तो हम सात साल से देख रहे हैं। केंद्र सरकार लोगों को सताने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। मेरे साथ भी तो यही किया गया। उन्होंने कहा कि अगर आपको राजनीति बदलनी है तो जातिवाद और सांप्रदायिकता की यह राजनीति बंद होनी चाहिए। यह जनता को गुुमराह करने वाली राजनीति है। नेताओं को मालूम है कि कोई पूछने वाला नहीं है कि आपका नल लग रहा है कि नहीं। आपको रोजगार मिल रहा है कि नहीं। ये जानते हैं कि अगर हम सांप्रदायिकता की लाइन पर चलेंगे तो कोई विकास की बात नहीं करेगा।

हिंदू और हिंदुत्व के मुद्दे पर प्रियंका ने कहा कि हिंदूू धर्म अच्छी बात सिखाता है। सबके साथ प्रेम से रहने और सच्चाई की राह पर चलने की बात सिखाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed