फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rae Bareli Lok Sabha: Voting will start in some time, Rahul Gandhi's reputation is at stake, Priyanka stood fi

UP: रायबरेली-अमेठी में दांव पर लगी अमित शाह-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा, अंत तक लगाते रहे जोर

Mon, 20 May 2024 06:26 PM IST
रोहित मिश्र मनोज ओझा, अमर उजाला, रायबरेली
मनोज ओझा, अमर उजाला, रायबरेली Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 20 May 2024 06:26 PM IST
सार

Raebareli Lok Sabha: हाई प्रोफाइल लोकसभा सीटों में शुमार रायबरेली और अमेठी में दांव पर असली प्रतिष्ठा तो गृहमंत्री अमित शाह और राहुल गांधी की लगी है। 

विज्ञापन
Rae Bareli Lok Sabha: Voting will start in some time, Rahul Gandhi's reputation is at stake, Priyanka stood fi
रायबरेली में शुरू हुई वोटिंग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाई प्रोफाइल लोकसभा सीटों में शुमार रायबरेली और अमेठी में दांव पर असली प्रतिष्ठा तो गृहमंत्री अमित शाह और राहुल गांधी की लगी है। असल में, रायबरेली में भाजपा से दिनेश सिंह और अमेठी में कांग्रेस से किशोरी लाल शर्मा तो चेहरे मात्र हैं। इन दो सीटों पर तीन प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों, गृह मंत्री, चार डिप्टी सीएम, चार पूर्व सीएम समेत 50 से अधिक दिग्गजों ने प्रचार किया। सोमवार को अब जनादेश की बारी है।

विज्ञापन


सोनिया गांधी के राज्यसभा में जाने के बाद कांग्रेस से राहुल गांधी ने तीन मई को रायबरेली और अमेठी में किशोरी लाल शर्मा ने परचा भरा था। अमेठी में स्मृति इरानी तो भाजपा ने दूसरी बार दिनेश सिंह को रायबरेली सीट पर उतारा। नामांकन में मां सोनिया, बहन प्रियंका, जीजा राबर्ट के साथ तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत अन्य दिग्गज शामिल हुए। स्मृति इरानी के नामांकन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रहे। नामांकन के बाद दोनों पार्टियों के दिग्गजों ने प्रचार में ताकत झोंकी।
विज्ञापन


गृहमंत्री अमित शाह ने तो रायबरेली को भगवा करने के लिए पूरी ताकत झोंकी। वे रायबरेली में दो बार तो अमेठी में एक बार आए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, केशव मौर्य ने भी दोनों सीटों पर प्रचार किया। मध्य प्रदेश, तेलंगाना के डिप्टी सीएम भी आए। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीबी श्री निवास, पूर्व प्रमोद तिवारी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, इमरान प्रतापगढ़ी को भी मोर्चे पर उतारा गया। भूपेश बघेल गांव-गांव घूमे। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राहुल और किशोरीलाल के लिए वोट मांगे। 50 से अधिक दिग्गजों ने यहां पहुंचकर सीट को हॉट बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायबरेली और अमेठी में अंत तक डटी रहीं प्रियंका
मां सोनिया गांधी के चुनाव की कमान संभालने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस चुनाव में भाई राहुल की नैया पार लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अमेठी में भी प्रियंका ने वोटरों को रिझाने का पूरा प्रयास किया। दोनों ही सीटों पर अंतिम समय तक प्रियंका डटी रहीं। संसदीय क्षेत्रों में प्रियंका ने अकेले ही चुनावी फिजा को मजबूत रखा है। भुएमऊ गेस्टहाउस में कार्यकर्ताओं को जीत का पाठ पढ़ाने के बाद विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो व नुक्कड़ सभाएं भी कीं।

Rae Bareli Lok Sabha: Voting will start in some time, Rahul Gandhi's reputation is at stake, Priyanka stood fi
रायबरेली में वोटिंग की कतारें। - फोटो : अमर उजाला
रायबरेली में लाल ऋषि इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर मतदान करने के लिए महिलाओं और पुरुषों की लगी कतार। रायबरेली में सताँव ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बाँस के बूथ संख्या 150 की ईवीएम मशीन खराब हो गई। मशीन खराब होने के चलते 45 मिनट देरी से वोटिंग शुरू हुई।

Rae Bareli Lok Sabha: Voting will start in some time, Rahul Gandhi's reputation is at stake, Priyanka stood fi
रायबरेली में वोटिंग। - फोटो : अमर उजाला
रायबरेली में अलग-अलग बूथों पर लंबी कतारें देखी गईं। यहां मुकाबला राहुल गांधी और दिनेश प्रताप सिंह के बीच है। 

पैरों में फ्रैक्चर के बाद भी वोट डालने पहुंचे।

Rae Bareli Lok Sabha: Voting will start in some time, Rahul Gandhi's reputation is at stake, Priyanka stood fi
चोट के बाद भी वोट डालने पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला
रायबरेली में पैर में फ्रैक्चर होने के बावजूद जामवंत राय अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे आईटीआई केंद्रीय विद्यालय मतदान केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed