रायबरेली : साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में कार पेड़ से टकराई, तीन लोगों की मौत
क्षेत्राधिकारी लालगंज महिपाल पाठक ने बताया कि मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी देने के बाद उनकी पहचान करा ली गयी है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायबरेली खीरों थाना क्षेत्र के बछरावां -लालगंज मुख्य मार्ग पर बरवलिया गांव के पास शुक्रवार को साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई, जिससे कार पर सवार एक महिला सहित तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया। यहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है, घरवाले इसका विरोध कर रहे हैं।
फतेहपुर जिले के आबू नगर मोहल्ला निवासिनी जिया खुर्शीद 70 वर्ष पत्नी मंसूर अहमद सिद्दीकी का इलाज कराने के लिए उनके बेटे कामरान उर्फ चश्मी 32 वर्ष तथा आसिफ 45 वर्ष तथा रिश्तेदार मसवानी निवासी अरशद 32 वर्ष पुत्र जलील के साथ कार से लखनऊ जा रहे थे। जैसे ही कार बछरावां -लालगंज मुख्य मार्ग पर बरवलिया गांव के पास पहुंची, तभी अचानक सामने से आ रहे एक साइकिल सवार को बचाने में कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई। इससे कार चालक अरशद, कामरान उर्फ चस्मी और जिया खुर्शीद की मौके पर मौत हो गई। जबकि आशिफ गंभीर रूप से घायल हो गया।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल आसिफ को एंबुलेंस से सीएचसी लालगंज पहुंचाया। पुलिस ने मृतकों के परिवारीजनों को घटना की सूचना देते हुए शवों को कब्जे में लेकर सीएचसी खीरो पहुंचाया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों व रिस्तेदारों में कोहराम मच गया। मृतकों के परिजन शवों का पोस्ट मार्टम नही कराना चाहते थे, जिसके लिए वह सीएचसी खीरो में क्षेत्राधिकारी लालगंज महिपाल पाठक से अनुरोध करने के बाद उच्चाधिकारियों से वार्ता कर रहे हैं। क्षेत्राधिकारी लालगंज महिपाल पाठक ने बताया कि मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी देने के बाद उनकी पहचान करा ली गयी है। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घायल आसिफ का इलाज सीएचसी लालगंज में चल रहा है ।