{"_id":"7247a1ac12097236f2b950af99e54d9c","slug":"radio-taxi-to-start-in-big-cities-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेफ जर्नी के लिए रेडियो टैक्सी जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेफ जर्नी के लिए रेडियो टैक्सी जल्द
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 22 Oct 2014 01:33 PM IST
विज्ञापन
परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि प्रदेश के सभी बड़े शहरों में 15 मार्च तक रेडियो टैक्सी का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
मंगलवार को परिवहन मंत्री रेडियो टैक्सी के द्वितीय चरण का शुभारंभ कर रहे थे।
रेडियो टैक्सी सेवा जीपीएस प्रणाली युक्त होने से महिलाओं, सीनियर सिटीजन के लिए सुरक्षा की दृष्टि से अधिक उपयोगी है।
शहरियों व शहर भ्रमण करने वालों के लिए डिजायर डेस्टीनेशन द्वारा 20 रेडियो टैक्सी से यह सेवा शुरू की गई है। इस टैक्सी को फोन नंबर 0522-4545454 पर कॉल करके मंगाई जा सकती है।
रेडियो टैक्सी का न्यूनतम किराया 50 रुपये होगा। रात्रि 11 से सुबह 5 बजे तक रात्रि चार्ज किराए का 25% अतिरिक्त रूप से देना होगा।