फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   radio taxi's drivers on strike

शुरू होते ही हिचकोले खाने लगी अखिलेश की रेडियो टैक्सी

Tue, 10 Dec 2013 09:48 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Tue, 10 Dec 2013 09:48 AM IST
विज्ञापन
radio taxi's drivers on strike

रेडियो टैक्सी के ड्राइवर हड़ताल पर चले गए हैं। उन्होंने कम वेतन दिए

विज्ञापन
जाने का आरोप लगाया है।

वहीं, रेडियो टैक्सी का संचालन करने वाली कंपनी ने कहा है कि तय शर्तों के अनुसार ही ड्राइवरों को वेतन दिया जा रहा है।


बीते 22 नवंबर को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सेफ राइडिंग हॉस्पिटैलिटी कंपनी की जिन 53 रेडियो टैक्सी का शुभारंभ किया था, उनके चक्के सोमवार को थम गए।

इस सेवा के ड्राइवरों ने आरोप लगाया कि उन्हें 10 हजार की बजाय 6000 रुपये वेतन दिया जा रहा है। वेतन बढ़ाने की मांग कई बार की गई, लेकिन उसे नहीं माना गया। इसके विरोध में टैक्सी सेवा को बंद करना पड़ा है।

उधर, कंपनी के निदेशक प्रशांत सिंह का कहना है कि ड्राइवरों को छह हजार रुपये वेतन और उसके साथ प्रति किलोमीटर के हिसाब से इंसेंटिव देने की बात तय हुई थी।

उन्हें वेतन के अलावा शून्य से 50 किलोमीटर तक गाड़ी चलाने पर एक रुपये प्रति किमी, 50 से 99 किलोमीटर तक डेढ़ रुपये और 100 किलोमीटर से अधिक दूरी पर टैक्सी चलाने पर दो रुपये प्रति किलोमीटर का इंसेंटिव मिलना है।

सभी ड्राइवरों की नियुक्ति अक्तूबर में कर ली गई थी। हालांकि इस महीने रेडियो टैक्सी का संचालन शुरू नहीं हो सका, इसलिए ड्राइवरों को सात नवंबर को छह हजार रुपये वेतन दिए गए।

इसके बाद 22 नवंबर को सेवा का शुभारंभ हो गया। मात्र आठ दिनों के संचालन में वेतन के साथ इंसेंटिव कम बन सका। इस बात को लेकर कुछ ड्राइवरों ने अपने साथियों को भड़का दिया है।

ड्राइवर अब इंसेंटिव की जगह 10 हजार रुपये फिक्स सैलरी की मांग कर रहे हैं, जिसे देना मुमकिन नहीं है।

उधर, इस सेवा के शुरू होने के मात्र 17 दिन बाद बंद होने के कारण एयरपोर्ट और चारबाग स्टेशन आने वाले यात्रियों को खासी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed