फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Radiation therapy for cancer patients is set to become easier; no more plastic masks or permanent marks.

Lucknow News: अब कैंसर मरीजों की सिंकाई होगी और भी आसान, प्लास्टिक मास्क और निशान से भी मुक्ति

Sun, 23 Aug 2026 02:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Radiation therapy for cancer patients is set to become easier; no more plastic masks or permanent marks.
कैंसर इंस्टीट्यूट के डॉक्टरों ने किया अध्ययन।
लखनऊ। पेल्विक कैंसर (गर्भाशय, मलाशय, प्रोस्टेट) के मरीजों के लिए रेडिएशन थेरेपी (सिंकाई) अब आसान होगी। मरीजों को प्लास्टिक मास्क और शरीर पर स्थायी टैटू के निशानों से पूरी तरह मुक्ति मिलेगी। कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट के डॉक्टरों ने यह संभव किया है।
विज्ञापन

संस्थान के डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता, डॉ. शरद सिंह, डॉ. रुमिता सिंह और सुमंत मन्ना की टीम ने आधुनिक एसजीआरटी (सरफेस-गाइडेड रेडिएशन थेरेपी) पर अध्ययन किया है। इसमें साबित हुआ है कि यह तकनीक इलाज को आसान बनाती है। पारंपरिक रेडियो थेरेपी में मरीजों को थर्माप्लास्टिक मास्क से कसकर बांधा जाता था। त्वचा पर पक्के टैटू भी बनाए जाते थे, जो हमेशा शरीर पर रहते थे। एसजीआरटी तकनीक में इन सबकी आवश्यकता नहीं पड़ती है। डॉक्टरों ने 100 मरीजों के 2,376 रेडिएशन सत्रों का विश्लेषण किया। यह अध्ययन हाल ही में एक अंतरराष्ट्रीय रिसर्च जर्नल में प्रकाशित हुआ।
विज्ञापन

नई तकनीक के लाभ
- चेहरे या पेट के निचले हिस्से को टाइट प्लास्टिक मास्क से कसने की जरूरत नहीं होती।
- मरीजों को घबराहट और असुविधा नहीं होती।
- त्वचा पर जीवनभर रहने वाले काले या नीले टैटू के निशानों से आजादी मिलती है।
- टेबल पर लेटने और मशीन सेटअप का समय 3.55 मिनट से घटकर औसतन 2.51 मिनट रह गया है।
पारंपरिक थेरेपी में थीं ये परेशानियां
पुरानी तकनीक में मास्क को टेबल के साथ कसकर फिक्स किया जाता था। इससे मरीज हिल नहीं पाते थे और पेट, कमर या जांघों पर भारी दबाव महसूस होता था। शरीर के निचले हिस्से या चेहरे पर सख्त मास्क बंधे होने से कई मरीजों को घुटन और डर लगता था। मास्क त्वचा से चिपका रहता था, जिससे खिंचाव, पसीना और खुजली का खतरा रहता था। सेटअप और डिलीवरी के दौरान कसी हुई स्थिति में रहने से मांसपेशियों में अकड़न होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed