{"_id":"62b832132a1d9b33aa54bbf9","slug":"r-madhavan-in-lucknow-in-a-programme","type":"story","status":"publish","title_hn":"R Madhvan: आर माधवन बोले- पर्यावरण के प्रति लोग लापरवाह हैं, चांद से लेकर मंगल गृह तक जाने की नौबत आ गई है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
R Madhvan: आर माधवन बोले- पर्यावरण के प्रति लोग लापरवाह हैं, चांद से लेकर मंगल गृह तक जाने की नौबत आ गई है
Sun, 26 Jun 2022 03:46 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 26 Jun 2022 03:46 PM IST
सार
लखनऊ आए आर माधवन ने कहा कि वह लखनवी तहजीब और जायके के कायल हैं। उन्होंने पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बात रखी।
विज्ञापन
अभिनेता आर माधवन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पर्यावरण के प्रति लोग लापरवाह हैं। जिस तरह के हालात हैं, ऐेसे में चांद से लेकर मंगल ग्रह तक जाने की नौबत आ गई है। कहीं न कहीं वैज्ञानिक इस दिशा में सोचने भी लगे हैं। यह बात फिक्की फ्लो के संवाद कार्यक्रम के दौरान अभिनेता आर माधवन ने सिमू घई से साझा की।
विज्ञापन
वहीं, इस अवसर पर लखनऊ से जुड़ी यादें ताजा करते हुए बताया कि लखनऊ से गहरा नाता है। यहां की तहजीब संग अवधी खानपान बेहद पसंद है। इससे पहले भी एक फिल्म की शूटिंग के दौरान अवधी खाने का लुत्फ ले चुके हैं। यहां आने पर इसका लुत्फ उठाना नहीं भूलते।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आज भारत में बड़ी संख्या में टैलेंट भरा हुआ है। एक से बढ़कर एक इंजीनियर्स ने देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिए हैं। इनके टैलेंट की कद्र करने के साथ सम्मान देना चाहिए। वहीं, उन्होंने शिक्षा व स्वास्थ्य के मुद्दे पर जोर देते हुए इस दिशा में जागरूकता के साथ आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर स्वाति वर्मा, सीनियर वाइस चेयरपर्सन वंदिता अग्रवाल, विभा अग्रवाल, स्वाति मोहन, स्मृति गर्ग, ज्योत्सना कौर हबीबुल्लाह और आरुषि टंडन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।