फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Queen Mary Blood Storage Unit not started even after getting license

Lucknow News: लाइसेंस मिलने के बाद भी नहीं शुरू हुई क्वीनमेरी ब्लड स्टोरेज यूनिट

Sat, 01 Mar 2025 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Queen Mary Blood Storage Unit not started even after getting license

विज्ञापन
लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के स्त्री व प्रसूति रोग विभाग (क्वीनमेरी) की ब्लड स्टोरेज यूनिट को नया लाइसेंस मिल गया है, लेकिन अभी भी इसका संचालन शुरू नहीं हो सका है। इससे तीमारदार शताब्दी फेज-2 भवन के चक्कर काट रहे हैं।



क्वीनमेरी ब्लड स्टोरेज यूनिट 22 जुलाई 2023 से बिना लाइसेंस चल रही थी। बिना लाइसेंस वाली यूनिट से खून लेने पर किसी प्रकार का रीएक्शन होने पर किसी की जिम्मेदारी तय करना संभव नहीं है। इसे देखते हुए अमर उजाला ने यह मुद्दा उठाया था।
विज्ञापन




यह मुद्दा उठने के बाद 22 फरवरी को इसका संचालन बंद कर दिया गया। नए लाइसेंस के लिए आवेदन भी किया गया। सरकारी संस्थान होने से औषधि प्रशासन विभाग ने फौरन लाइसेंस जारी कर दिया। लाइसेंस जारी होने के चार दिन बीत गए हैं, लेकिन यूनिट का संचालन दोबारा शुरू नहीं किया गया है। वहीं, नवीनीकरण में लापरवाही बरतने वालों पर कोई कार्रवाई भी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरम्मत का काम शुरू होने की वजह से नहीं शुरू हुआ संचालन



केजीएमयू प्रवक्ता प्रो. सुधीर सिंह के मुताबिक क्वीनमेरी की ब्लड स्टोरेज यूनिट में मरम्मत संबंधी कुछ जरूरी काम थे। नए लाइसेंस के आवेदन के बाद यह काम शुरू कर दिया गया। इससे स्टोरेज यूनिट का संचालन अभी शुरू नहीं किया गया है। जल्द से जल्द यह काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed