फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   QR code will tell you whether garbage was collected from your house or not, know how it will work

Lucknow News: घर से कूड़ा उठा या नहीं, बता देगा क्यूआर कोड, जानें कैसे करेगा काम

Fri, 21 Mar 2025 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
QR code will tell you whether garbage was collected from your house or not, know how it will work
लखनऊ। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में स्वच्छता व्यवस्था को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए घरों, प्रतिष्ठानों और सरकारी दफ्तरों में क्यूआर कोड लगाए जाएंगे। इसे कूड़ा उठाने आने वाले कर्मचारी मोबाइल फोन से स्कैन करेंगे। इस डिजिटल प्रक्रिया से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कूड़ा रोज उठ रहा है या नहीं। जिले में एक अप्रैल से यह व्यवस्था लागू करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

पंचायतीराज विभाग ने इस प्रक्रिया को लागू करने के लिए आरआरसी मोबाइल सर्वेक्षण एप तैयार किया है। इससे निगरानी, प्रगति और रिपोर्टिंग ऑनलाइन होगी। इस एप का परीक्षण एक माह पहले किया गया था, जो सफल रहा। जिले में एप का इस्तेमाल फिलहाल 50 गांवों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू किया जाएगा। यदि यह सफल रहता है, तो इसे जिले की सभी 491 ग्राम पंचायतों के साथ भविष्य में पूरे प्रदेश और अन्य राज्यों में भी लागू किया जा सकता है।
विज्ञापन

ऐसे काम करेगा क्यूआर कोड
ग्राम पंचायतों में घरों, दुकानों, सरकारी व निजी प्रतिष्ठानों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, सीएचसी, पीएचसी आदि के बाहर क्यूआर कोड चस्पा किया जाएगा। जब कर्मचारी कूड़ा उठाने पहुंचेंगे तो उन्हें इसे स्कैन करना होगा। इससे कूड़ा उठाने की तारीख, समय, स्थान और कर्मचारी की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज हो जाएगी। गीला-सूखा कूड़ा कब और कहां से उठाया गया है, ये भी जानकारी दर्ज हो जाएगी। कूड़ा उठाने के बाद उसे पंचायत के आरआरसी सेंटर भेजा जाएगा। यहां समय व निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी भी एप में दर्ज होगी। प्रतिदिन कूड़े की तस्वीरें अपलोड की जाएंगी और रिपोर्ट जिला मुख्यालय से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एप से पंचायतों में स्वच्छता की निगरानी बेहतर तरीके से की जा सकेगी। इससे कर्मियों की उपस्थिति, उनकी कार्यक्षमता व कूड़ा निस्तारण की पूरी प्रक्रिया डिजिटली ट्रैक होगी। आरआरसी एप का लॉगिन पासवर्ड पंचायत सहायक के पास होगा। पंचायत सहायक को सभी सूचनाएं एप में फीड करनी होंगी।
- जितेंद्र गौड़, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article