फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   qed merger in sp on hold, says ram gopal yadav

मुख्तार की पार्टी का सपा में विलय रद्द, बलराम यादव की होगी वापसी

Sun, 26 Jun 2016 12:02 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 26 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
qed merger in sp on hold, says ram gopal yadav
- फोटो : amar ujala

आखिरकार तीन दिन से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के तल्ख तेवरों का असर शनिवार को दिखा और सपा के संसदीय बोर्ड ने जेल में बंद मुख्तार अंसारी की पार्टी कौमी एकता दल का पार्टी में विलय रद्द कर दिया।

विज्ञापन


यह पहली बार है जब सपा को पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के किसी फैसले पर रोल बैक करना पड़ा। यही नहीं, विलय में मध्यस्थता करने को लेकर बर्खास्त किए गए माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव की 27 जून को कैबिनेट में फिर वापसी होगी।
विज्ञापन


कौमी एकता दल के सपा में विलय के बाद से ही पार्टी की अंदरूनी राजनीति गरमाई हुई थी। मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद शनिवार को केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी। प्रदेश मुख्यालय में मुलायम सिंह यादव की अध्यक्षता में करीब दो घंटे तक चली बैठक में मुख्यमंत्री की लाइन को सही माना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा था कि आपराधिक गतिविधियों वाले लोगों को सपा में शामिल करने से विकास का मुद्दा पीछे चला जाएगा। चुनावी साल में ऐसे फैसलों का राजनीतिक नुकसान होगा। बैठक के बाद राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने मीडिया से बातचीत में माना कि कौमी एकता दल का विलय और बलराम यादव की बर्खास्तगी एक दूसरे से जुड़े हुए मुद्दे थे।

रामगोपाल बोले- सीएम तब नाराज थे, अब खुश हैं

qed merger in sp on hold, says ram gopal yadav
राम गोपाल यादव

रामगोपाल यादव ने कहा कि कौमी एकता दल के विलय से मुख्यमंत्री नाराज थे। सीएम की नाराजगी को देखते हुए पार्टी की नीति निर्धारण करने वाली सर्वोच्च कमेटी, केंद्रीय संसदीय बोर्ड ने इस विलय को रद्द कर दिया। अब यह मामला खत्म हो गया है, मुख्यमंत्री खुश हैं।

लखनऊ में केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक
संसदीय बोर्ड ने सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पुनर्गठन के लिए मुलायम को अधिकृत कर दिया है। रामगोपाल ने बताया कि पुनर्गठन के बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अगली बैठक लखनऊ में होगी। इसकी तारीख का एलान कार्यकारिणी के पुनर्गठन के बाद किया जाएगा।

परिवार में न झगड़ा था, न होगा
विलय के मुद्दे पर परिवार में विवाद की स्थिति पर रामगोपाल ने कहा कि यह मीडिया का बनाया हुआ था। न परिवार में कोई झगड़ा हुआ, न ही होगा। संसदीय बोर्ड के फैसले के बाद कोई मतभेद नहीं बचा है।

अखिलेश जल्द निकालेंगे विकास रथ
रामगोपाल ने बताया कि मुख्यमंत्री जल्द ही पूरे प्रदेश में रथयात्रा निकालेंगे। मुलायम सिंह ने इस रथ को समाजवादी विकास रथ नाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed