फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pyria can lead to heart trouble

दांतों की ठीक देखभाल न की तो हो सकती है दिल की बीमारी

Mon, 31 Jul 2017 05:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 31 Jul 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
pyria can lead to heart trouble
avd - फोटो : getty images
पायरिया दांतों को नुकसान तो करता ही है, लेकिन यह हार्ट के लिए भी बड़ी समस्या है। ऐसे में लोगों को पायरिया को हल्के में नहीं लेना चाहिए। यह जानकारी गुड़गांव से आए डॉ. अगम भटनागर ने रविवार को साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ‘डेंटल शो’ में दी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 80 फीसदी लोगों को दांतों में कैविटी की समस्या है। इसमें करीब 70 फीसदी लोगों को पायरिया होता है, और पायरिया के कारण लुडविक एंजाइना बीमारी हो जाती है। इसे कैविटी की अंतिम अवस्थाओं में से एक माना जाता है। 
विज्ञापन


लुडविक एंजाइना के कारण दांतों और मसूढ़ों के बीच से पस निकलने लगता है। कीड़े की समस्या भी होती है। मसूढ़ों और दांतों के बीच से लगातार पस निकलने से हार्ट की नसें क्षतिग्रस्त होने लगती हैं और दिल की बीमारी के खतरे बढ़ जाते हैं। इसके अलावा पेट और डायबिटीज की समस्याएं भी होती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया प्रभारी डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि डेंटल शो के अंतिम दिन रविवार को डॉ. विपुल श्रीवास्तव ने फोटोग्राफी, डॉ. विमल कालिया ने इलेक्ट्रॉनिक कोरट्री, डॉ. संदीप सिंह ने बोन रिजनरेट, डॉ. सीपी तिवारी और डॉ. राकेश वर्मा ने डिजिटल स्माइल डिजाइनिंग के बारे में बताया।


30 साल की उम्र के बाद दांतों का नियमित चेक अप जरूरी है। ग्रामीण इलाकों में दांत की बीमारियों में से 90 फीसदी लोगों को पायरिया हो रहा है। इसका प्रमुख कारण है दांतों की ठीक से सफाई न होना। हालांकि ग्रामीण इलाकों में पायरिया की शिकायत होने पर लोग डॉक्टरों के पास जाने के बजाय घरेलू उपचार करने लगते हैं। इससे समस्याएं बढ़ जाती हैं।
डॉ. अभिषेक यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed