फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PWD engineers will also look after the work of CM Grid Scheme

Lucknow News: सीएम ग्रिड योजना का काम पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर भी देखेंगे

Fri, 25 Jul 2025 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
PWD engineers will also look after the work of CM Grid Scheme
लखनऊ। सीएम ग्रिड योजना के काम अब पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर भी देखेंगे। नगर निगम में इंजीनियरों की कमी के कारण नगर विकास विभाग के संयुक्त सचिव कल्याण बनर्जी ने इसका आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

सीएम ग्रिड योजना के तहत सात सड़कों को पूरी तरह से स्मार्ट बनाया जा रहा है। इस पर 186 करोड़ रुपये खर्च होंगे। काम की बेहतर निगरानी के लिए शासन ने पीडब्ल्यूडी के सहायक और अवर अभियंता को नगर निगम में संबद्ध करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


पूरे शहर में 110 वार्ड हैं। यहां विकास कार्यों कराने व उनकी निगरानी की जिम्मेदारी अवर अभियंताओं की है, लेकिन इनकी कमी है। इस समय 15 अवर अभियंता ही हैं, जिनमें से दो का तबादला होना है। हर जोन में दो अवर अभियंता भी नहीं हैं। इससे कार्यों की निगरानी में समस्या आती है। सहायक अभियंताओं की भी कमी है। एक सहायक अभियंता दो-दो जोन का काम देख रहा रहा है। इसे देखते हुए शासन ने लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों को सीएम ग्रिड योजना के काम के लिए संबंद्ध करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed