फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PWD and Municipal Corporation filled potholes on 10 km roads

Lucknow News: पीडब्ल्यूडी व नगर निगम ने 10 किमी सड़कों के भरे गड्ढे

Sat, 28 Sep 2024 04:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
PWD and Municipal Corporation filled potholes on 10 km roads
लखनऊ। बारिश के चलते शुक्रवार को महज 10 किमी सड़क को गड्ढा मुक्त बनाया जा सका। सड़कों पर गिट्टी और बिटुमिन ही भरा जा सका। सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए नगर निगम और पीडब्ल्यूडी अभियान चला रहे हैं। यह अभियान 10 अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन


नगर निगम के मुख्य अभियंता महेश वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को करीब सात किमी सड़क के गड्ढे भरे गए हैं। बारिश होने से सिर्फ गिट्टी डाली गई। जिन इलाकों में काम हुआ उनमें अयोध्यादास प्रथम वार्ड, महानगर, फैजुल्लागंज द्वितीय और डालीगंज वार्ड प्रमुख हैं। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सत्येंद्र नाथ ने बताया कि तीन किमी तक सड़कों के गड्ढे भरे गए हैं। अब तक 148 किमी सड़कों का पैच वर्क पूरा हो गया है, सिर्फ 22 किमी बचा है।
विज्ञापन




फैक्टफाइल

453 किमी. लंबी है कुल सड़क जिनकों गड्ढामुक्त बनाया जाना है।



283 किमी सड़क नगर निगम , 170 किमी सड़क पीडब्ल्यूडी की है इनमें।

विश्वविद्यालय मार्ग के भूमिगत नाले की मरम्मत का काम पूरा



विश्वविद्यालय मार्ग पर सड़क धंसने की वजह बने नाले के मरम्मत का काम शुक्रवार को नगर निगम ने पूरा कर दिया। अब लोक निर्माण विभाग सड़क बनाने का काम करेगा। करीब 15 दिन पहले भूमिगत नाले के चैंबर में लेसा के बिजली केबल डाले जाने से हुए रिसाव की वजह से सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक मार्ग पर हो रही खोदाई

मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है कि 10 अक्तूबर तक सड़कों को गड्ढामुक्त कर दिया जाए, दूसरी और शहर में केबल डालने के लिए प्रमुख रोड अशोक मार्ग खोदी जा रही है। यह सड़क पीडब्ल्यूडी के दायरे में आती है। पीडब्ल्यूडी के अभियंता महातम यादव ने बताया कि एक निजी टेलीकॉम कंपनी को रोड कटिंग की अनुमति दी गई है। ऐसे में उसे कैसे रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed