नए एडीजी लॉ एंड आर्डर बोले, महिलाओं के खिलाफ अपराध पर होगी सख्त कार्रवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के नए एडीजी कानून व्यवस्था पीडापरथी वेंकट रमाशास्त्री ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं गिनाई। रमाशास्त्री ने कहा कि हमारा पहला प्रयास होगा कि कोई घटना होने ही न पाए और अगर हो तो उस पर त्वरित कार्रवाई की जाए। वहीं, महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी अगर प्रशासनिक लापरवाही हुई है तो संबंधित अफसर पर एक्शन लिया जाएगा।
पिछले दो वर्षों में प्रदेश की कानून व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है। हमारे लिए छोटी से छोटी घटना महत्वपूर्ण है। यूपी बहुत बड़ा प्रदेश है और यहां काम करना हमेशा से ही चुनौतीपूर्ण रहा है। हम कानून -व्यवस्था से कोई समझौता नहीं करेंगे।
दरअसल बीते 20-22 दिनों में अलग-अलग जिलों में हुई घटनाओं के बाद से कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। हाल यह है कि जिस दिन मुख्यमंत्री लखनऊ में अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था को लेकर बैठक कर रहे थे उसी वक्त आगरा में उत्तर प्रदेश बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित अध्यक्ष दरवेश यादव को कचहरी में गोलियों से भून दिया गया।
अलीगढ़, हमीरपुर, कुशीनगर और जालौन में हुई घटनाओं से भी कानून-व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। शनिवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी इसी मुद्दे पर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है। आने वाले दिनों में ये घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती बन सकती हैं। इससे निपटने के लिए रमाशास्त्री को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.