फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Put the importance of letters into words, win a prize

Lucknow News: अक्षरों के महत्व को शब्दों में पिरोइए, जीतिए इनाम

Mon, 30 Sep 2024 07:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 07:19 PM IST
विज्ञापन
Put the importance of letters into words, win a prize
लखनऊ। डाक विभाग की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर ‘ढाई आखर पत्र लेखन’ अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत लेखन के महत्व पर पत्र लिखकर भेजने वाले उत्कृष्ट लेखकों को पचास हजार रुपये तक के पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन


डाक विभाग लखनऊ परिक्षेत्र मुख्यालय में लखनऊ सर्किल के प्रवर डाक अधीक्षक ने बताया कि लेखन अभियान का उद्देश्य युवा पीढ़ी का लेखन के प्रति रुझान बढ़ाना है। यह प्रतियोगिता प्रतिवर्ष होती है। इसके अंतर्गत डाक विभाग 14 सितंबर से 14 दिसंबर तक ‘लेखन का आनंदः डिजिटल युग में अक्षरों का महत्व’ विषयक लेखन अभियान चला रहा है।
विज्ञापन


इस विषय पर अंग्रेजी या हिंदी या अन्य भाषाओं में एक हजार शब्द में ए-4 साइज पेपर पर और 500 शब्दों में अंतर्देशीयपत्र पर लिखकर भेजना होगा। इसे पोस्टमास्टर जनरल, मुख्यालय लखनऊ के पते पर भेजना होगा। प्रयागराज, आगरा, बरेली, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी आदि जगहों के लिए पत्र पोस्टमास्टर जनरल के नाम लिखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य-परिमंडल स्तर पर मिलेगा इतना पुरस्कार
प्रथम पुरस्कार : 25 हजार रुपये
द्वितीय पुरस्कार : 10 हजार रुपये
तृतीय पुरस्कार : 5 हजार रुपये

राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा इतना पुरस्कार
प्रथम पुरस्कार : 50 हजार रुपये
द्वितीय पुरस्कार : 25 हजार रुपये
तृतीय पुरस्कार : 10 हजार रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed