{"_id":"66ed7188c9fb68745c01e346","slug":"purse-looted-from-woman-report-written-after-21-days-lucknow-news-c-13-lko1027-881291-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: महिला से पर्स लूट, 21 दिन बाद लिखी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: महिला से पर्स लूट, 21 दिन बाद लिखी रिपोर्ट
Fri, 20 Sep 2024 06:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 20 Sep 2024 06:28 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। रिंग रोड पुलिस चौकी के पास बाइक सवार बदमाशों ने महिला का नकदी व जेवर से भरा पर्स लूट लिया। पीड़िता ने पुलिस पर टरकाने का आराेप लगाया है। ठाकुरगंज पुलिस ने मामले की एफआईआर 21 दिन बाद दर्ज की है।
न्यू हैदरगंज निवासी अनीता कुमारी के मुताबिक 28 अगस्त की रात करीब नौ बजे वह पति प्रदीप व बेटी के साथ बाइक से मायके बंगला बाजार से आ रही थीं। रिंग रोड पुलिस चौकी से करीब दो सौ मीटर पहले बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए और झपट्टा मारकर पर्स लूटकर भाग निकले। पर्स में मोबाइल, 75 हजार के जेवरात और नकदी थी।
पीड़िता के मुताबिक जब घटना की सूचना भूहर चौकी पर देने पहुंचीं तो उन्हें कल आने की बात कहकर टरका दिया गया। पीड़िता ने जब अगले दिन 11:30 बजे अपने नंबर पर कॉल की तो एक युवक ने फोन उठाया और मोबाइल ले जाने की बात कही। पीड़िता जब भूहर चौकी पहुंचीं तो पुलिसकर्मियों ने उनके फोन की फोटो खींची। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की पहचान भी कराई, पर बिना एफआईआर दर्ज किए लौटा दिया। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के मुताबिक फुटेज के जरिये बदमाशों की तलाश की जा रही है।