फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   purna shakti kendra for women

आधी आबादी के लिए 'पूर्ण शक्ति केंद्र'

Sat, 28 Jun 2014 09:15 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 28 Jun 2014 09:15 AM IST
विज्ञापन
purna shakti kendra for women

महिलाओं के संपूर्ण विकास के लिए प्रदेश में शीघ्र ही ‘पूर्ण शक्ति केंद्र’ खुलने जा रहे हैं। सबसे पहले पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चार जिलों कन्नौज, बांदा, लखनऊ व कानपुर में यह केंद्र खुलेंगे।

विज्ञापन


इन केंद्रों पर महिलाओं से जुड़ी केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जाने वाली सभी प्रकार की योजनाओं की जानकारी मिलेगी।

महिलाओं के लिए केंद्र व प्रदेश की सरकारें बहुत सारी योजनाएं चलाती हैं लेकिन इनकी जानकारी महिलाओं को नहीं मिल पाती।

इस कारण योजनाओं का लाभ वे उठा नहीं पाती हैं। कन्नौज में खुलने वाला केंद्र वहां के जिलाधिकारी को चलाने के लिए कहा गया है।

बांदा, लखनऊ व कानपुर में केंद्र महिला कल्याण निगम संचालित करेगा। इनमें फैसिलीटेटर रखी जाएंगी।

यह फैसिलीटेटर महिलाओं का न सिर्फ आत्म विश्वास जगाने में मदद करेंगी बल्कि उन्हें किसी भी प्रकार की सहायता की जरूरत होगी तो वह भी प्रदान करेंगी।

अखिलेश यादव सरकार ने इन शक्ति केंद्रों के लिए बजट में 1.27 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। फिलहाल चार जिलों में केंद्र खोले जाएंगे। प्रयोग सफल रहा तो प्रत्येक जनपद में सेंटर खोले जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed