{"_id":"5ec605b58ebc3e909b66ac07","slug":"pulse-oximeters-to-be-given-to-asha-anm-and-field-workers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब आशा, एएनएम व फील्ड वर्कर को दिए जाएंगे पल्स ऑक्सीमीटर, संदिग्धों की कर सकेंगे स्क्रीनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आशा, एएनएम व फील्ड वर्कर को दिए जाएंगे पल्स ऑक्सीमीटर, संदिग्धों की कर सकेंगे स्क्रीनिंग
Thu, 21 May 2020 10:08 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 21 May 2020 10:08 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संभावित प्रवासी कामगारों का सर्वेक्षण करने वाली सभी आशा वर्कर, एएनएम और फील्ड कर्मचारियों को पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिससे स्क्रीनिंग के समय व्यक्ति के शरीर में ऑक्सीजन की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली जा सके।
इससे कोरोना संक्रमण के प्राथमिक स्तर पर जानकारी मिलने में भी आसानी होगी। अपर मुख्य सचिव सूचना अवनीश अवस्थी और प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को लोक भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस बताया कि प्रदेश में 11 मई से एक्टिव केस कम हैं और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक होने का क्रम जारी है।
अभी तक मिली रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में 1955 एक्टिव केस हैं। इलाज के बाद 2918 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें घर भेज दिया गया है। अब तक 123 लोगों की मौत भी हुई है।

Trending Videos
उन्होंने बताया कि मंगलवार को 7179 नमूनों की जांच की गई। 558 पूल टेस्ट किए गए, जिनमें से 65 पूल पॉजिटिव मिले। आरोग्य सेतु एप से मिले एलर्ट से स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम द्वारा 30,780 फोन कॉल किए गए। इनमें से 326 लोगों को क्वारंटीन किया गया और 71 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 41 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।