फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूजा स्पेशल ट्रेनों से छठ पर मिलेगी राहत, सुरक्षा के लिए अतिरिक्त जवान व अधिकारी तैनात

Fri, 01 Nov 2019 01:15 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 01 Nov 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
puja special trains for chhath
प्रतीकात्मक तस्वीर

छठ पूजा पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों से खासी राहत मिलेगी। उत्तर रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनें चलाने का खाका तैयार किया है। इतना ही नहीं रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के लिए अतिरिक्त जवानों की तैनाती की जा रही है और रेलवे अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई जा रही है।

puja special trains for chhath
प्रतीकात्मक तस्वीर
छठ पूजा पर पूर्वांचल और बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में लम्बी वेटिंग के चलते यात्रियों को मुश्किलें हो रही हैं। ऐसे में रेलवे की ओर से पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। उत्तर रेलवे प्रशासन के मुताबिक वाराणसी आनंदविहार स्पेशल ट्रेन (04203) चार अक्तूबर से चल रही है।
puja special trains for chhath
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह सात अक्तूबर से आनंदविहार वाराणसी पूजा स्पेशल (04204) संचालित हो रही है। इसी क्रम में लखनऊ से आनंदविहार के लिए पूजा स्पेशल (04205) लखनऊ से शाम 7.05 बजे चलकर सुबह 5.30 बजे आनंदविहार पहुंचेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
puja special trains for chhath
प्रतीकात्मक तस्वीर
वहीं आनंदविहार से स्पेशल ट्रेन (04206) सुबह 9.30 बजे चलकर शाम 5.25 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसी तरह लखनऊ से नई दिल्ली पूजा स्पेशल (04017) लखनऊ से शाम सवा पांच बजे चलकर सुबह 5.20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी और नई दिल्ली से पूजा स्पेशल (04018) रात 10.45 बजे चलकर सुबह 9.40 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वहीं एलटीटी से गोरखपुर के लिए भी पूजा स्पेशल वाया लखनऊ चल रही है।
विज्ञापन
puja special trains for chhath
अतिरिक्त जवान व अधिकारी तैनात
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से छठ पूजा पर यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परिचालन व वाणिज्य विभाग के अधिकारियों की ओर से लखनऊ जंक्शन सहित अन्य स्टेशनों पर अतिरिक्त जवानों की ड्यूटी लगाई जा रही है और रेलवे अधिकारियों को नियुक्त किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को दिक्कतें न हों। इसमें कार्मिक, इंजीनियरिंग, वाणिज्य, सेफ्टी आदि के रेलवे अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाने की तैयारी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed