{"_id":"69962945f26adc71330381e7","slug":"public-representatives-gave-away-their-daughters-in-marriage-170-couples-tied-the-knot-lucknow-news-c-13-knp1002-1612798-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जनप्रतिनिधियों ने किया कन्यादान, परिणयसूत्र में बंधे 170 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जनप्रतिनिधियों ने किया कन्यादान, परिणयसूत्र में बंधे 170 जोड़े
विज्ञापन
सामूहिक विवाह में वर-वधू को आशीर्वाद देते जनप्रतिनिधि।
लखनऊ। जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बुधवार को विकास खंड मलिहाबाद व गोसाईगंज में हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 170 जोड़ों का सामूहिक विवाह जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न कराया गया।
विकास खंड मलिहाबाद में 92 जोड़ों को आशीर्वाद देने पहुंचे कौशल किशोर (पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री) ने नवविवाहित जोड़ों के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। गोसाईंगंज में 50 जोड़ों का विवाह मोहनलालगंज विधायक अमरेश कुमार व ब्लॉक प्रमुख विनय वर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इसके अतिरिक्त सरोजनीनगर, नगर पंचायत बंथरा, काकोरी, मलिहाबाद और गोसाईंगंज के अन्य 28 जोड़ों का भी विवाह कराया गया। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने कन्यादान की रस्म निभाई।
विधायक प्रतिनिधि सविता गोयल ने रानी पुत्री स्व. रघुवीर का कन्यादान किया। वहीं ब्लॉक प्रमुख गोसाईंगंज विनय वर्मा व उपजिलाधिकारी मोहनलालगंज पवन पटेल ने भी दो कन्याओं का कन्यादान कर नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक पात्र कन्या के साथ खड़ी है और यह योजना सामाजिक समरसता एवं आर्थिक सहयोग का सशक्त माध्यम बन रही है।
विज्ञापन
जिला समाज कल्याण अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2017 से अब तक लखनऊ में 5,506 जोड़ों का विवाह हो चुका है। चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 618 जोड़ों का विवाह कार्यक्रम के माध्यम से संपन्न हुआ है।