{"_id":"7c0f7c1aed3ed466e32764827345c5f8","slug":"public-participate-in-cdp","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप भी बनेंगे शहर के विकास में भागीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप भी बनेंगे शहर के विकास में भागीदार
ऋषि मिश्र/लखनऊ
Updated Thu, 05 Dec 2013 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2040 के लिए तैयार किए जा रहे हैं सिटी डवलपमेंट प्लान (सीडीपी) से लोगों को जोड़ने के लिए नगर निगम अगले महीने एक वर्कशॉप का आयोजन करेगा।
विज्ञापन
इसमें मुख्य रूप से निर्वाचित और मनोनीत पार्षदों को शामिल किया जाएगा। इनके अलावा राजधानी में जितनी भी रेजीडेंट वेलफेयर सोसाइटी नगर निगम में संबद्ध हैं, उनको भी आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
इन सभी से उनके शहर के विकास को लेकर राय ली जाएगी। अच्छे प्रस्तावों को सीडीपी में शामिल कर लिया जाएगा।
सीडीपी बनाने का काम नगर निगम कर रहा है। फिलहाल इस काम में नगरीय विकास से जुड़ी एजेंसियों की राय को शामिल किया जा रहा है।
इस संबंध में एक सेमिनार का आयोजन भी किया जा चुका है। उस सेमिनार में पीडब्ल्यूडी, एलडीए, राज्य सेतु निगम, सिंचाई विभाग, मेट्रो कॉरपोरेशन, यातायात पुलिस और अन्य एजेंसियों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया था।
विज्ञापन
उनकी सलाह ली जा चुकी है। अब आम लोगों को इस अभियान से जोड़े जाने की तैयारी की जा रही है।
सीडीपी के प्रभारी अधिकारी अपर नगर आयुक्त पीके श्रीवास्तव ने बताया कि आम लोगों को सीधे न जोड़ कर जनप्रतिनिधियों और रेजीडेंट वेलफेयर सोसाइटी के माध्यम से एक मंच पर लाया जाएगा। उन सबकी राय लिखित तौर पर जाएगी।