फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Protested against waterlogging by standing in water, demonstrated

Lucknow News: पानी में खड़े होकर जलभराव का किया विरोध, प्रदर्शन

Tue, 16 Jul 2024 04:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 16 Jul 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Protested against waterlogging by standing in water, demonstrated
जमुनहा बाजार में  प्रदर्शन करते क्षेत्रवासी।
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। जमुनहा-भवनियापुर के जमुनहा बाजार में जलनिकासी का इंतजाम न होने से कई दिनों बारिश का पानी भरा है। इससे नाराज लोगों ने सोमवार को पानी में खड़े होकर विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जमुनहा बाजार में प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोगों का आरोप था कि बाजार में बारिश का पानी के निकलने के लिए कई वर्ष पूर्व नाली बनाई गई थी। जो अब या तो क्षतिग्रस्त हो चुकी है या देखरेख व सफाई के अभाव में पट गई है। जिससे यहां जल निकासी की समस्या है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि सबसे खराब स्थिति रामजानकी मंदिर से जमुनहा पुलिस चौकी तक जाने वाले मार्ग पर है। इस मार्ग से होकर पुलिस व एसएसबी के जवान ही नहीं कंपोजिट विद्यालय जमुनहा, प्राथमिक विद्यालय जमुनहा द्वितीय व आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चे भी आते-जाते हैं। जो अक्सर पानी में गिर कर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में सोमवार को लोगों ने पानी में खड़े होकर जलभराव का विरोध कर प्रदर्शन किया। सभी ने तहसील व ब्लाॅक प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रदर्शन करने वालों में संतोष जायसवाल, मोनू जायसवाल, अनिल साहनी, पंकज गुप्ता, केशव राम मौर्य, आलोक गुप्ता आदि शामिल रहे। सभी ने डीएम से समस्या दूर कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed