फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   protest of tet students

जारी है टीईटी अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

Wed, 11 Dec 2013 03:22 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Wed, 11 Dec 2013 03:22 PM IST
विज्ञापन
protest of tet students

हाईकोर्ट आदेशानुसार शिक्षक भर्ती शुरू करने की मांग को लेकर टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने बुधवार को कोई बड़ा हंगामा नहीं किया और लक्ष्मण मेला स्थल पर जमे रहे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि मंगलवार को अभ्यर्थियों ने विधान भवन का घेराव कर शहर की रफ्तार रोक दी।

छह घंटे तक प्रदर्शन का दौर चलता रहा। भारी संख्या में पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अफसर मौके पर मौजूद रहे।

पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच छिटपुट झड़पें होने पर प्रशासनिक अफसरों ने स्थिति को संभाला। इससे उपद्रव की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।

शाम को विधानसभा सत्र समाप्त होने पर प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की फिर कोशिश की गई। प्रदर्शनकारी जब नहीं माने तो उन्हें पुलिस की घेरेबंदी में लक्ष्मण मेला स्थल पहुंचा दिया गया जहां देर रात तक प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने चेताया है कि वह काउंसलिंग प्रक्रिया की घोषणा हुए बगैर शहर से वापस नहीं जाएंगे। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए प्रदेश के सभी जिलों से टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन की ताजा तस्वीरों के लिए क्लिक करें यहां

इन अभ्यर्थियों के जत्थे चारबाग, सिटी स्टेशन, डालीगंज, गोमतीनगर रेलवे स्टेशन, तथा कैसरबाग आलमबाग बस डिपो से जुलूस के रूप में सीधे विधान भवन के सामने पहुंचे।

टीईटी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर हजारों की संख्या प्रदर्शनकारियों ने हाईकोर्ट के 20 नवंबर 2013 के आदेश का अनुपालन करने की जोरदार मांग की।

मोर्चा के पदाधिकारियों बताया कि प्रमुख चार मांगों पर विचार किए जाने तक आंदोलन चलता रहेगा। टीईटी अभ्यर्थियों ने कहा कि अब राजधानी से वापस अपने घरों को तभी जाएंगे, जब प्रदेश सरकार काउंसिलिंग की तिथि की घोषणा कर देगी।

करीब छह घंटे से अधिक समय तक विधान भवन का घेराव कर प्रदर्शन का दौर चलता रहा। इस दौरान विधान सभा मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद कर दिया गया।

इस दौरान प्रदर्शनकारी जमकर नारेबाजी करते रहे। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे राजेश प्रताप सिंह, गणेश शंकर दीक्षित, शिव कुमार पाठक, राकेश यादव, चंद्रशेखर व नवीन कुमार श्रीवास्तव से अलग-अलग दौर में पुलिस व प्रशासन के अफसर बातचीत करते रहे।

टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को भी इंतजार था, कि विधान सभा सत्र के दौरान बाहर चल रहे आंदोलन को संज्ञान में लिया जाएगा।

शायद अफसर भी शासन के दिशा-निर्देश की प्रतीक्षा शाम तक करते रहे। एडीएम पूर्वी आरपी सिंह ने प्रदर्शनकारियों को चार बजे तक विधान सभा रोड़ को खाली करने का अल्टीमेटम दिया।


प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन समाप्त करने से इनकार कर दिया। बाद में प्रशासन ने अनशनकारियों को लक्ष्मण मेला स्थल पर आंदोलन करने को कहा।

लक्ष्मण मेला स्थल पर साफ-सफाई कराए जाने के आश्वासन के बाद टीईटी अभ्यर्थी जुलूस की शक्ल में सरकार विरोधी नारे लगाते हुए हजरतगंज होकर लक्ष्मण मेला स्थल की ओर चल पड़े।

भारी सुरक्षा बल के बीच प्रदर्शनकारियों को लक्ष्मण मेला स्थल पर पहुंचाया गया। जहां वंदे मातरम का जयघोष करते हुए आंदोलन शुरू कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed