{"_id":"5f536fb58ebc3e394a2ed0d4","slug":"protest-of-samajwadi-party-in-ayodhya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण मामले में सड़क पर उतरे सपाई, किसान भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण मामले में सड़क पर उतरे सपाई, किसान भी शामिल
Sat, 05 Sep 2020 07:07 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 05 Sep 2020 07:07 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीराम एयरपोर्ट के लिए जमीनों के अधिग्रहण में कम मुआवजा मिलने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को गांव धर्मपुर शहादत के किसानों के साथ पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ने प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा कार्यालय से लेकर रीडगंज चौराहे तक भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई। बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपने के बाद प्रदर्शन शांत हुआ।
श्रीराम एयरपोर्ट में किए जा रहे भूमि अधिग्रहण के दौरान धर्मपुर शहादत गांव के किसान कम मुआवजा मिलने को लेकर विरोध कर रहे हैं और अपनी जमीनों का बैनामा नहीं कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी भी किसानों का समर्थन कर रही है। शनिवार को इसी मामले में सपा कार्यालय पर बड़ी तादाद में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व किसान एकत्र हुए और धरना-प्रदर्शन के लिए रीडगंज चौराहे की ओर बढ़ चले।
रीडगंज के पास प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी तादाद में पुलिस बल तैनात कर दिया। सीओ अयोध्या अमर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने सपाइयों को रीडगंज चौराहे पर रोक लिया। नगर मजिस्ट्रेट एसपी सिंह ने पूर्व मंत्री से ज्ञापन लेकर उचित माध्यम तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस दौरान पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन की पुलिस अधिकारियों से नोंकझोंक भी हुई।

नहीं मिल रहा धरमपुर को मुआवजा
प्रदर्शन करते कार्यकर्ता
- फोटो : amar ujala
इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने कहा कि समाजवादी पार्टी राम नगरी का विकास चाहती है, लेकिन विकास कार्य के लिए वैश्विक महामारी कोविड-19 से जूझ रहे किसानों के साथ भेदभाव एवं अन्याय का किया जा रहा है।
कहा कि श्रीराम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का विस्तारीकरण करने के लिए हवाई अड्डे से सटे दो ग्राम सभाओं की भूमि अधिग्रहण का कार्य चल रहा है, ग्राम सभा धर्मपुर के किसानों के ऊपर स्थानीय प्रशासन द्वारा भूमि का बैनामा करने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है, भूमि के मुआवजे की धनराशि जो प्रशासन द्वारा बताई जा रही वह काफी कम है। जबकि उसी से सटी दूसरी ग्रामसभा की मुआवजा धनराशि 10 गुना अधिक है।
ग्राम धर्मपुर के किसानों की भूमि का जो मुआवजा निर्धारित किया गया है, उसमें किसान अपने परिवार के रहने के लिए ना तो छत की व्यवस्था कर सकता है और न ही रोजी-रोटी के लिए अन्यत्र कहीं भूमि ही खरीद सकता है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामिद जाफर मीसम, जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, लड्डूलाल यादव, शमशेर यादव, रक्षाराम यादव, पार्षद विशाल पाल, शिवांशु तिवारी, दीपक यादव राधे आदि मौजूद रहे।