{"_id":"82d2e928d0fec7aea5cb14845634f99f","slug":"protest-of-anm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेलेरी नहीं बढ़ी, तो सड़क पर उतरेंगे हम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेलेरी नहीं बढ़ी, तो सड़क पर उतरेंगे हम
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Fri, 13 Sep 2013 10:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ ने पदोन्नति, स्वास्थ्य निरीक्षकों को समय से वेतन वृद्धि, अरबन सेंटर पर होने वाली परेशानियों को दूर करने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
संघ के पदाधिकारियों ने सीएमओ को चेतावनी दी कि यदि मांगों का शीघ्र निस्तारण नहीं किया गया तो कर्मचारी सड़क पर उतरने के लिए विवश हो जाएंगे।
संघ की अध्यक्ष मणि नायर ने बताया कि चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आश्वासनों से कर्मचारियों को बरगलाते रहते हैं। यदि मांगों पर विचार नहीं हुआ तो कर्मचारी 15 दिन बाद सड़क पर उतरने के लिए विवश हो जाएंगे।
विज्ञापन
धरने में ऊषा मिश्रा, सुमन पाल, मंजू सोनकर, फूलमती पांडेय, शकुंतला, तपेश्वरी, निर्मला बाजपेई, शीला कपूर आदि मौजूद थी।