{"_id":"580c64134f1c1bcf75bc181a","slug":"protest-in-front-of-chief-minister-akhilesh-yadav-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम अखिलेश के आवास के बाहर प्रदर्शन, लग रहे अमर सिंह मुर्दाबाद के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम अखिलेश के आवास के बाहर प्रदर्शन, लग रहे अमर सिंह मुर्दाबाद के नारे
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 23 Oct 2016 12:47 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा शिवपाल यादव समेत छह मंत्रियों को बर्खास्त किए जाने के बाद सीएम आवास के बाहर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
कार्यकर्ता अमर सिंह के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं। कार्यकर्ताओं में अमर सिंह के खिलाफ गहरा आक्रोश हैं। वो सभी पार्टी परिवार में मचे इस माहौल के लिए अमर को ही जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य नीलम सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह के घर के बाहर फूट-फूट कर रो रही हैं।
अखिलेश यादव ने जयाप्रदा को भी बर्खास्त किया है वो फिल्म विकास बोर्ड की उपाध्यक्ष के पद पर थीं।