{"_id":"a96ac0e4f36bf396e66c7b65d946d550","slug":"protest-for-reservation","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाते-जाते फूटा आरक्षण समर्थकों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाते-जाते फूटा आरक्षण समर्थकों का गुस्सा
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 01 Aug 2013 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री से वार्ता विफल होने के बाद अपने अपने जिलों को लौट रहे छात्रों ने गाड़ियों पर जमकर गुस्सा उतारा।
विज्ञापन
विधानभवन के सामने धरनास्थल पर छात्रों ने जमकर हंगामा किया। गुस्साए छात्रों ने पुलिस वाहनों समेत कई गाड़ियों पर पथराव कर उनके शीशे तोड़ दिए।
सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आरक्षण समर्थकों की पुलिसकर्मियों से भी जमकर कहासुनी हुई।
पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के अलावा कोई खास बल प्रयोग नहीं किया। एहतियात के तौर पर धरनास्थल से लेकर चारबाग स्टेशन तक सुरक्षा के खासे इंतजाम किए गए थे।
बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया था। ताकि कहीं भी स्थिति बिगड़े तो उस पर तत्काल नियंत्रण पा लिया जाए। छात्रों के ट्रेनों में बैठ जाने तक फोर्स तैनात रही।