{"_id":"5bbcfd12867a55284f475669","slug":"protest-for-previous-pension-scheme-will-more-large","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन को 'जन आंदोलन' बनाने में जुटे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन को 'जन आंदोलन' बनाने में जुटे कर्मचारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
पेंशन फंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में पुरानी पेंशन की बहाली का आंदोलन हर गांव, कस्बे और शहर तक पहुंचाया जाएगा। पुरानी पेंशन बहाली मंच ने यह फैसला किया है। इसके लिए अवर अभियंताओं, शिक्षकों व कर्मचारियों की टीमें बनाकर उन्हें इलाकेवार जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। 25 अक्तूबर से प्रस्तावित हड़ताल से पहले इस काम को अंजाम देने का निर्णय किया गया है।
विज्ञापन
सोमवार को राजधानी में पुरानी पेंशन बहाली मंच के आह्वान पर आयोजित महारैली को मिले समर्थन को देखते हुए मंच के नेता खासे उत्साहित हैं। उन्होंने तय किया है कि पुरानी पेंशन के फायदे उन युवाओं को समझाए जाएंगे, जो अभी पढ़ाई कर रहे हैं। या फिर, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
इससे उनका समर्थन भी हासिल किया जा सकेगा। वर्ष 2005 से पहले नौकरी पाने वाले कर्मचारियों, अधिकारियों और शिक्षकों को भी समझाया जाएगा कि भावी पीढ़ी के लिए भी पुरानी पेंशन की बहाली जरूरी है। इसलिए उन्हें इस आंदोलन को तन-मन-धन से सहयोग देना चाहिए।
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली मंच के अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद शर्मा ने बताया कि प्रदेश के हर गांव, कस्बे और शहर में हमारे प्राथमिक शिक्षक हैं। उन्हें टीमें बनाकर पुरानी पेंशन बहाली को जन आंदोलन बनाने का दायित्व सौंपा जाएगा।
मंच के संयोजक हरिकिशोर तिवारी ने कहा, सोमवार की महारैली को मिले जनसमर्थन से सरकार को समझ लेना चाहिए कि पुरानी पेंशन हर व्यक्ति की मांग है। लोकतंत्र में सरकारें जनभावना का सम्मान करने के लिए ही चुनी जाती हैं, इसलिए वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार को हमारी यह मांग तत्काल मान लेनी चाहिए।