Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Protest by blocking the road against power crisis

Lucknow News: बिजली संकट के विरोध में सड़क जाम करके प्रदर्शन

Fri, 20 Jun 2025 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Protest by blocking the road against power crisis
लखनऊ। दुबग्गा के शाहपुर भमरौली व दौलतखेड़ा में बुधवार आधी रात को ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली गुल हो गई। बृहस्पतिवार ज्यादा क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग को लेेकर ग्रामीणों ने शाम चार बजे सड़क जाम करके प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। ढाई घंटे तक चले इस प्रदर्शन के बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर ग्रामीणों को खदेड़ा। छह लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


इलाके के बिजली कर्मियों का आरोप है कि ग्रामीणों ने उपद्रव करते हुए ट्रांसफार्मर बदलने में रोड़ा डाला, जिसके कारण शाम तक बिजली चालू नहीं हो सकी। ग्रामीणों के मुताबिक 100 केवीए ट्रांसफार्मर खराब होने से आधी रात से दौलत खेड़ा व भमरौली स्थित रेलवे फाटक तक बिजली ठप हो गई थी। बिजली कर्मियों ने बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे खराब ट्रांसफर हटा कर दूसरा 100 केवीए का ट्रांसफर रखा। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। लोग 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग करने लगे। ग्रामीणों ने भमरौली गांव से दुबग्गा रिंग रोड जाने वाली लिंक मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया। यहां ग्रामीणों की बिजली कर्मियों से भी तीखी झड़प भी हुई। प्रदर्शनकारियों का उग्र रूप देख उन्हें नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठियां पटकनी पड़ीं। इसके बाद प्रदर्शनकारी इधर-उधर हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed