फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   protest against transfer station in gomti nagar

गोमतीनगर में सलेज फार्म की जमीन पर कूड़े का ट्रांसफर स्टेशन बनाने का विरोध, जमकर प्रदर्शन

Mon, 28 Feb 2022 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 02:02 AM IST
विज्ञापन
protest against transfer station in gomti nagar
लखनऊ। गोमती नगर स्थित नगर निगम की कार्यशाला के सामने खाली पड़ी जमीन पर कचरा प्रबंधन योजना के तहत ट्रांसफर स्टेशन बनाने का विरोध शुरू हो गया है। रविवार को क्षेत्रीय पार्षद और आसपास की कॉलोनियों के लोगों ने कार्यस्थल के साथ एल्डिकोग्रीन स्थित नगर आयुक्त के कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन किया। काम बंद कराने के लिए दो घंटे तक प्रदर्शन चला, लेकिन निगम प्रशासन ने साफ किया कि काम बंद नहीं होगा। इस पर पार्षद राजेश सिंह गब्बर ने बुधवार को नगर निगम मुख्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

केंद्रीय कार्यशाला के सामने कंपोस्ट प्लांट वाली जमीन पर 15 दिन पहले निगम प्रशासन ने डीजल चोरी का मामला पकड़ा था। इसके बाद निगम प्रशासन ने वहां पर जमा कबाड़ और अवैध निर्माण को ध्वस्त कर अब उसी परिसर में पीछे की ओर जमा मलबा साफ कर ट्रांसफर स्टेशन बनाने का काम शुरू किया है। इसका एल्डिकोग्र्रीन, नेहरू एंक्लेव, मेट्रो सिटी, पेपर मिल सहित कई कालोनियों के लोग विरोध कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन में शामिल अजय अग्रवाल, आलोक आचार्य, गुरमीत सिंह, मनोज आदि ने कहा कि कूड़ा घर बनने से समस्या हो जाएगी। पता चला है कि कूड़ा घर बनने के बाद काफी वार्डों का कूड़ा लाकर डंप किया जाएगा, जिससे समस्या होगी। पार्षद राजेश सिंह गब्बर ने आरोप लगाया कि यह एक बड़े होटल वाले को फायदा पहुंचाने के लिए ग्वारी का ट्रांसफर स्टेशन बंद किया जाना है। उसकी जगह ही सलेज फार्म पर नया ट्रांसफर स्टेशन बनाया जा रहा है, जिसे बनने नहीं दिया जाएगा। निगम प्रशासन यदि काम बंद नही कराएगा तो सोमवार को महापौर, नगर विकास मंत्री, मुख्यमंत्री और शासन को पत्र भेजेंगे। उसके बाद बुधवार को नगर निगम मुख्यालय का घेराव करेंगे। विरोध प्रदर्शन की जानकारी के बाद अपर नगर आयुक्त अभय पांडेय मौके पर पहुंचे और समझाया लेकिन विरोध करने वाले नहीं माने।
विज्ञापन

पहले से जमा था कूड़ा, अब सुधार रहे स्थिति
नगर आयुक्त अजय द्विवेदी का कहना है कि जहां पर ट्रांसफर स्टेशन बनाया जा रहा है वहां पर तो पहले से कूड़ा पड़ता था। इससे काफी गंदगी थी, जिसे साफ कराया गया और अब नया ट्रांसफर स्टेशन बनाया जा रहा है। ऐसे में बेवजह का विरोध किया जा रहा है। इससे सफाई व्यवस्था में सुधार होगा। काम बंद नहीं होगा। कचरा प्रबंधन योजना के तहत शहर में पांच नए ट्रांसफर स्टेशन बनने हैं, ताकि शहर स्वच्छता रेटिंग में ऊपर आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed