{"_id":"67f97c88c98421d8c30be5c2","slug":"protest-against-the-local-liquor-shop-opened-in-kamta-lucknow-news-c-13-knp1050-1152965-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कमता में खुले देसी ठेके के खिलाफ विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कमता में खुले देसी ठेके के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
लखनऊ। अयोध्या रोड पर कमता की गली में खुले देसी शराब के ठेके के विरोध में शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने पूर्व पार्षद रुद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने मांग की कि ठेका बंद कराया जाए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि 20 फीट से कम चौड़ी गली में देसी ठेके के खुलने से अराजकता का माहौल बना रहता है। लोग बाहर खड़े होकर शराब पीते हैं और वहां से निकलने वालों से अभद्रता करते हैं, जिसके कारण आए दिन विवाद की स्थिति बन रही है। इस रास्ते से मुख्य रूप से जगन्नाथ पुरी कॉलोनी, वसंत विहार कॉलोनी, प्रीति विहार कॉलोनी, उर्मिला पूरी, सुरेंद्रनगर, इस्माइलगंज गांव, शिवपुरी कॉलोनी,ऑफीसर्स कॉलोनी, प्रीति नगर, अजय नगर, सनातन नगर, विमल नगर, आदर्श नगर, कल्याणी विहार, नगर निगम डिग्री कॉलेज, रामकृष्ण एकेडमी स्कूल, दिशा सृजन स्कूल की तरफ जाने वाले हजारों लोग गुजरते हैं।
ठेका खुलने से लोगों में काफी आक्रोश है। प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से सीताराम मिश्रा, अशोक मिश्रा, सुरेश श्रीवास्तव, श्याम पचौरी, सुरेंद्र वर्मा, सागर पांडे, करण पाठक, अमर सिंह, एसके सिन्हा, रणविजय, अरविंद तिवारी, प्रेम वर्मा, विवेक मिश्रा, सुनील विश्वकर्मा, अखंड प्रताप सिंह, केपी शुक्ला, अशोक सिंह, आफताब, राजा, संग्राम सिंह, देशराज कटियार, आलम, शिशिर और उपेंद्र आदि शामिल रहे।