फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Protest against opening of liquor shops near the temple

Lucknow News: मंदिर के पास चल रही शराब की दुकानें खोलने के विरोध में प्रदर्शन

Sun, 30 Mar 2025 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Protest against opening of liquor shops near the temple
लखनऊ। कृष्णा नगर में शनिवार को महिलाओं ने पंडित खेड़ा के बजरंग सिटी मोड़ पर मंदिर के पास खुली शराब और बीयर की दुकानें खुलने के विरोध पर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे पार्षद गीता देवी के बेटे संजय गुप्ता ने महिलाओं को दुकानें हटवाने का आश्वासन दिया और प्रदर्शन खत्म कराया।
विज्ञापन


पंडित खेड़ा समग्र विकास समिति की महिलाओं के मुताबिक शराब की दुकान भुइयन माता मंदिर से 20 मीटर की परिधि में खुलने वाली है। यह नियम विरुद्ध है। दुकान का लाइसेंस दूसरी जगह का है। दुकानें खुलने पर अराजकतत्वों का जमावड़ा लग जाएगा। महिला और बच्चों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बना रहेगा। ऐसे में शनिवार शाम को लोगों ने दुकान खुलने के विरोध पर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान भावना तिवारी, रागिनी शुक्ला, आशा, अनिता, कंचन, लता, मोनी देवी, अमित सिंह, रजनीश त्रिपाठी, विजेंद्र देव ओझा, हिरेंद्र सिंह नेगी, आशुतोष तिवारी समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed