{"_id":"632a88ebbc511e44eb1db851","slug":"protest-against-new-recognition-condition-for-schools-by-up-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board: ...तो यूपी बोर्ड के 95 फीसदी स्कूल बंद हो जाएंगे, नई मान्यता शर्तों का विरोध तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board: ...तो यूपी बोर्ड के 95 फीसदी स्कूल बंद हो जाएंगे, नई मान्यता शर्तों का विरोध तेज
Wed, 21 Sep 2022 09:35 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 21 Sep 2022 09:35 AM IST
सार
स्ववित्तपोषित विद्यालय प्रबंधक महासंघ ने यूपी बोर्ड द्वारा विद्यालयों को मान्यता देने में नई शर्तों के जोड़े जाने का विरोध किया है। कहा कि इन शर्तों से प्रदेश के 95 फीसदी विद्यालय बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड से प्रस्तावित विद्यालयों की नई मान्यता शर्तों का विरोध तेज हो गया है। स्ववित्तपोषित विद्यालय प्रबंधक महासंघ ने इन शर्तों के विरोध में 23 सितंबर को विद्यालय बंद करने का निर्णय किया है।
विज्ञापन
महासंघ के अध्यक्ष हवलदार सिंह व महासचिव संतराम सिंह ने मुख्यमंत्री से प्रस्तावित बदलाव को वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नई मान्यता शर्तों के अनुसार शहर में 3000 वर्ग मीटर जमीन पूंजीपति ही खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
इन शर्तों से प्रदेश में यूपी बोर्ड के 95 फीसदी विद्यालय बंद हो जाएंगे। शिक्षकों का रोजगार छिनेगा और मध्यम आय वर्ग वाले परिवारों के बच्चे शिक्षा से वंचित हो जाएंगे। महासंघ ने अन्य सभी शिक्षकों व प्रबंधक संगठनों से भी विरोध में एकजुट होने का आह्वान किया है।
विज्ञापन