फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   proposed mosque construction plan in Ayodhya has not moved even step forward so far

Ayodhya: मस्जिद बनेगी या नहीं... प्रोजेक्ट पर ट्रस्ट का नया दावा, नाम बदला डिजाइन बदली; फिर भी अटका निर्माण?

Thu, 05 Feb 2026 08:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 Feb 2026 08:01 PM IST
सार

अयोध्या में एक बार फिर मस्जिद का नक्शा नहीं दाखिल हो सका। इसके चलते प्रक्रिया टल गई है। अब मार्च के अंत में नक्शा दाखिल करने की तैयारी है। धन्नीपुर में पांच एकड़ में मस्जिद का निर्माण प्रस्तावित है। 

विज्ञापन
proposed mosque construction plan in Ayodhya has not moved even step forward so far
अयोध्या में मस्जिद का नक्शा नहीं दाखिल हो सका। - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रामनगरी अयोध्या के धन्नीपुर में प्रस्तावित मस्जिद निर्माण की योजना अब तक एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सकी है। मस्जिद का नक्शा पास कराने के लिए आवेदन करने की तैयारी अभी तक पूरी नहीं हुई है। अब मस्जिद ट्रस्ट नक्शा दाखिल करने की प्रक्रिया को मार्च के अंत तक पूरा करने की बात कह रहा है।

विज्ञापन


ट्रस्ट के अनुसार मस्जिद के नाम में परिवर्तन कर अब इसे मोहम्मद साहब के नाम से बनाया जाएगा। जिसमें कम्युनिटी किचन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, लाइब्रेरी, म्यूजियम आदि का प्रोजेक्ट भी जोड़ा गया है, लेकिन पहले मस्जिद का निर्माण शुरू करने पर सहमति बनी है। 
विज्ञापन


मस्जिद निर्माण के लिए ट्रस्ट को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर धन्नीपुर में पांच एकड़ भूमि आवंटित की गई है, लेकिन आवंटन के कई वर्षों बाद भी नक्शा पास कराने की योजना कागजों में ही सिमटी है। दूसरी ओर राम जन्मभूमि परिसर में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और वहां नियमित धार्मिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मस्जिद ट्रस्ट के अध्यक्ष जुफर अहमद फारूकी ने बताया कि नक्शा दाखिल न हो पाने का मुख्य कारण तकनीकी और आंतरिक प्रक्रियाओं में देरी होना है। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मार्च के अंत तक नक्शा विकास प्राधिकरण के समक्ष दाखिल कर दिया जाएगा। इसके बाद ही मस्जिद निर्माण की दिशा में ठोस कदम बढ़ पाएगा।

अब नए सिरे से बन रहा निर्माण का प्लान

उन्होंने बताया गया है कि मस्जिद के निर्माण को लेकर जब मुस्लिम समाज का सहयोग नही मिला, तब पिछले वर्ष मुंबई के करीब 150 मुस्लिम मौलानाओं, व्यवसाइयों और प्रमुख लोगो की बैठक में कई परिवर्तन करने के सुझाव पर सहमति बनी थी। उसी के मुताबिक परिवर्तन कर नए सिरे से मस्जिद के निर्माण का प्लान बनाया जा रहा है। 



सुझाव के बाद जो मुख्य परिवर्तन हुए हैं उनमें विदेशी पैटर्न पर बने नक्शे की जगह अवध कल्चर की गुंबदनुमा डिजाइन पर मस्जिद बनवाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। मस्जिद बनने के बाद हॉस्पिटल, किचन और लाइब्रेरी आदि का निर्माण भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed